Categories: मनोरंजन

वायरल हो गया भोजपुरी का ये गाना, तीन दिन में 13 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया वीडियो

भोजपुरी फिल्मों और गानों की फिल्म जगत में अपनी जगह है। कई भोजपुरी गाने तो ऐसे हैं जिन्हें एवरग्रीन कहा जा सकता है। इन्हीं गानों में से एक है ‘लगावेलू जब लिपस्टिक’। फैन्स की दीवानगी इस गाने को लेकर कभी कम ही नहीं हुई। इस गाने को गिटार से लेकर पियानो तक पर प्ले किया गया और इसे विदेशी कलाकारों तक ने गाया और कंपोज किया। अब एक नया भोजपुरी गाना है जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। होली का माहौल बनने लगा है और ”सहेली की होली” टाइटल का एक नया गाना मार्केट में आ गया है।

गाने के वीडियो में आप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे को निरहुआ और पवन सिंह के साथ डांस करते देख सकते हैं। गाने में दिखाया गया है कि दोनों सहेलियां अपने-अपने पति की तारीफें कर रही हैं और उनके लिए लड़ रही हैं। पवन सिंह और निरहुआ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार हैं और उनकी फैन पावर ही है कि वीडियो स्ट्रीमिंग साइट यूट्यूब पर यह वीडियो देखते ही देखते टॉप ट्रेंड में नजर आने लगा है। होली से ठीक पहले यह गाना इन दोनों कलाकारों की तरफ से फैन्स को ट्रीट जैसा है।

पवन और अक्षरा की जोड़ी पहले से ही काफी फेमस है और तमाम फैन्स थे जो कि इस गाने का इंतजार कर रहे थे। अब क्योंकि यह गाना रिलीज हो गया है तो उम्मीद की जा रही है कि यह भी लगावेलू जब लिपस्टिक सॉन्ग की तरह ही बहुत जल्द इंटरनेट पर अलग-अलग फॉर्मेंट में नजर आने वाला है। गाने को वैरिफाइड यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक से अपलोड किया गया है और अब तक इसे 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इस गाने को लाइक और शेयर भी किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago