Uncategorized
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने आमिर खान से अफेयर पर कही ये बड़ी बात…
दोस्तों इन दिनों आमिर खान और दंगल गर्ल फातिमा के अफ़ेयर की खबर आ रही थी जब से आमिर खान नई दंगल गर्ल के साथ काम किया है तब से इन दोनों की अफ़ेयर की खबरें आ रही है दोस्तों को बता दे कि बॉलीवुड में अगर कोई तो कलाकार किसी फिल्म में काम करने लगे तो उन दोनों की लव स्टोरी की खबर आने लगती है और यदि वह लोग फिल्म के बाद भी मिल लेते हैं या कहीं पर फिल्म के बाद नजर आते हैं तो उनकी शादी तक होने की चर्चा होने लगती है दोस्तों आपको बता दें कि इन दिनों फातिमा का नाम आमिर खान के साथ जोड़ा जा रहा है.

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं लेकिन मुझे खबर सुनने के बाद फातिमा चुप नहीं बैठे और उन्होंने इस बार मीडिया को बहुत तगड़ा जवाब दे दिया है फातमा का कहना है कि आमिर के साथ इस तरह से उनके रिश्ते जोड़ना बिल्कुल भी सही नही है मैंने जब यह खबर सुनी थी तो मुझे बहुत अफसोस हुआ था उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 1 दिन मेरी मां टीवी देख रही थी.

जिसमें मेरी खबर आ रही थी और मेरे और आमिर के रिश्ते को लेकर मीडिया में बात चल रही थी जिसमें मेरी मां ने फौरन मुझे बुलाया पूछा मैंने भी वह खबर देखी लेकिन मुझे बहुत अफसोस हुआ कि मीडिया में इस तरह की बातें चल रही है लेकिन आजकल इस तरह की खबरों से मेरा ढूंढ सामना होने लगा है अब तो मुझे इन सब चीजों की आदत सी पड़ गई है.

इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल सकती और इन सब फालतू खबरों की वजह से मैं खुद को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती आगे फातमा ने कहा कि आमिर मेरे लिए बहुत खास है और मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं लेकिन इससे ज़ियादा मेरा उनसे कोई रिश्ता नही है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





