Categories: बलिया

बलिया में आगजनी से हुआ लाखों का नुकसान, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, पीड़ित ने सरकार से मांगी मदद

बलिया के बेल्थरारोड में रहने वाले शिवचंद के घर में बीते गुरुवार को आग लग गई थी। इस आगजनी की घटना में उन्हें काफी नुकसान हुआ था। शिवचंद के घर में रखा 1012 क्विंटल नया धान और 0203 क्विंटल गेंहू, 50 किलो कपिला पशु आहार, 50 किलो पशु चोकर, 50 किलो सरकारी डाई खाद, 50 किलो नया गेहूं बीज, घर में रखा 7000 रुपये, कीमती कपड़े, रजाई, कंबल समेत कई कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गई थी।

शिवचंद के पशु भी आग की चपेट में आ गए थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह उनका बचाव किया। इस घटना के बाद से शिवचंद का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से आगजनी सहायता राशि की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आगजनी की घटना में बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है, ऐसे में सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए ताकि वो अपना जीवन फिर से पटरी पर ला सकें।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की और न ही पीड़ित परिवार को मदद मुहैया कराई। अब परेशान होकर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago