Categories: बलिया

बलिया में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 132 वाहनों का ई-चालान किया गया

बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम, अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 दिसंबर को 11 बजे से 1 बजे तक और 11 दिसंबर को 3 बजे से 5 बजे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान संदिग्ध वाहन, मादक पदार्थ, अवैध शराब आदि की सघन रूप से चेकिंग की गई। इस दौरान सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानों, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले कुल 1167 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 132 वाहनों का चालान किया गया।

चेकिंग के दौरान जनपद में सभी थानों द्वारा क्रमशः कोतवाली से कुल 04 वाहनों, दुबहड़ से कुल 03 वाहनों, गड़वार से कुल 08 वाहनों, सुखपुरा से कुल 11 वाहनों, फेफना से कुल 02 वाहनों, नरही से कुल 04 वाहनों, चितबड़ागांव से कुल 03 वाहनों, बैरिया से कुल 05 वाहनों, हल्दी से कुल 05 वाहनों, दोकटी से कुल 04 वाहनों, रेवती से कुल 05 वाहनों, बांसडीह से कुल 04 वाहनों, बांसडीह रोड से कुल 00 वाहनों, सहतवार से कुल 28 वाहनों, मनियर से कुल 08 वाहनों, सिकन्दरपुर से कुल 22 वाहनों, खेजुरी से कुल 02 वाहनों, पकड़ी से कुल 00 वाहनों, रसड़ा से कुल 09 वाहनों, नगरा से कुल 03 वाहनों, भीमपुरा से कुल 02 वाहनों, उभांव से कुल 00 वाहनों, वाहनों का ई-चालान किया गया।

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago