बलिया के ददरी मेले में हुआ बॉलीवुड नाइट्स का आगाज़, आकांक्षा शर्मा ने अपने पर्फोर्मेंस से मचाई धूम

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में बॉलीवुड नाइट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम भारतेंदु कला मंच के तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्लैबैक सिंगर आकांक्षा शर्मा ने अपनी पर्फोमेंस से धूम मचा दी।

आकांक्षा शर्मा के मंच पर आते ही भृगु बाबा के जयघोष से पांडाल गूंज उठा। उन्होंने “लग जा गले कि फिर ये कभी रात हो ना हो” और “जाने क्या बात है, नींद नहीं आती है” जैसे मशहूर गाने प्रस्तुत किए, जिनसे लोग झूम उठे। आकांक्षा शर्मा के बाद सिंगर प्रणव कान्हा ने अपनी प्रस्तुति दी।

उन्होंने “जय हो, जय हो, जय हो बागी बलिया” गाकर कार्यक्रम में जोश भर दिया। इस गाने से उन्होंने दर्शकों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इस कार्यक्रम के दौरान ही दयाशंकर सिंह ने ददरी मेले का लोगो भी लांच किया, जो पहली बार डिजाइन किया गया है। यह लोगो जनपद बलिया की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को प्रदर्शित करता है, जिसमें महर्षि भृगु, बाबा बालेश्वर मंदिर, मां गंगा, सरयू का संगम और बागी बलिया के शहीदों का प्रतीक शामिल किया गया है।

परिवहन मंत्री ने ददरी मेला के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ददरी मेले की सफलता और जनपद बलिया की सांस्कृतिक धरोहर की महत्वता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में, भारतेन्दु कला मंच पर नन्हे कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago