Connect with us

featured

बलिया में दयाल फाउंडेशन द्वारा लगे फ्री मेडिकल कैंप में दूसरे दिन भी लगा मरीजों का तांता!

Published

on

बलिया (Ballia) में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन (Rajesh Singh Dayal Foundation) के तरफ लगे फ्री मेडिकल कैंप (Medical Camp) मे लगातार दूसरे दिन भी मरीजो की काफी भीड़ रही। इस दो दिवसीय कैंप में अब तक 10 हजार से ज्यादा मरीज चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा ले चुके थे। स्वास्थ शिविर मे बांसडीह, राजपुर, शिवरामपुर देवडीह, बकवा, मैरीटार, आदर, दादर मिश्रावालिया सहित क्षेत्र के आस पास के कई गाँवों के लोगो ने स्वास्थ शिविर मे जाँच कराकर निशुल्क दवा प्राप्त किया। सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि पूर्व मे जँहा शिविर लग चुके थे वँहा के मरीज भी दवा लेने के लिए लाइनों में लगे रहे। स्वास्थ शिविर मे इलाज कराने पहुंचे लोगों को मुफ्त में दवा (Free Medicine) दी गई। साथ ही, उनकी तमाम जांच आदि भी फ्री में की गईं।

मरीजो का उपचार मे लगी रही विशेषज्ञों की टीम

शिविर मे नेत्र चिकित्सक, समान्य चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, बच्चा रोग विशेषज्ञ,सांस रोग विशेषज्ञ के सहित कुल 49 लोगो की टीम मरीजो के बेहतर स्वास्थ सेवाओं के लिए तत्पर रही।

क्या बोली बांसडीह की जनता (Public Speak)

यहाँ स्वास्थ्य शिविर में मिले इलाज व जांच और दवाओं आदि से इलाके के लोग काफी खुश दिखे। ऐसे आयोजन क्षेत्र मे कही देखने को नही मिला है जंहा निशुल्क उचित इलाज, जांच,दवा मिल रही है। लोगों का कहना था कि राजेश दयाल “नर सेवा नारायण सेवा” का कार्य चरितार्थ कर रहे है, इस तरह का और इतना सुविधाजनक मेडिकल कैंप हम लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था। यह हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि इस मेडिकल कैंप में लखनऊ के जाने-माने चंदन अस्पताल (Chandan Hospital Lucknow) के विशेषज्ञ डॉक्टर आकर लोगों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं। मरीजो ने कहा कि हम इस कैंप का आयोजन करने के लिए राजेश सिंह दयाल (Rajesh Singh Dayal) को धन्यवाद देते हैं। राजेश सिंह दयाल ने लोगों द्वारा दिए गए सम्मान और प्रेम को दिल से सराहा। साथ ही, समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।

क्या बोले राजेश सिंह दयाल (Rajesh Singh Dayal)

राजेश सिंह दयाल (Rajesh Singh Dayal) ने कहा कि भले देर से ही लेकिन सही समय पर सलेमपुर लोकसभा (Salempur Lok Sabha) के विभिन्न जगहों पर राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन (Rajesh Dayal Foundation) द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले लखनऊ तथा आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हमारा फाउंडेशन करता था। उन्होंने कहा कि सलेमपुर लोकसभा (Salempur Lok Sabha) क्षेत्र के गरीब, किसानों,असहाय,मजलूमों के स्वास्थ्य की तरफ जब हमारा ध्यान गया तो हमने यह निर्णय लिया कि अपनी जन्मभूमि की सेवा करूंगा। इसी परिपेक्ष में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहेगा।

featured

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Published

on

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में 29 अगस्त से खेल-कूद सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के तहत विद्यालय के चारों हाउस—रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो—के बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई।

बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 12-10 के रोमांचक मुकाबले में हराया, जबकि येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 20-15 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।

वहीं, बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस को 15-8 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज अरविंद चौबे, इंचार्ज नीतू मिश्रा और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

featured

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Published

on

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर धर्मात्मा नंद ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ किया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतीकात्मक रूप धारण कर उनके त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नंदिनी मिश्रा की मधुर आवाज में प्रस्तुत गीत ‘चिट्ठी आई है’ से हुई। उनकी प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया’ और ‘भारत की जान है तिरंगा’ जैसे देशभक्ति गीतों ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।

कक्षा 11 के शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चों ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग भर दिए। कक्षा 8 की छात्राओं द्वारा पारंपरिक कजरी गीत पर प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। उन्होंने बच्चों से अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे, जूनियर कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

Continue Reading

featured

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही में श्रद्धांजलि का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद विनोद राय को नमन किया। फेफना विधानसभा के विभिन्न गांवों से निकली विशाल तिरंगा यात्रा जब नरही पहुंची तो पूरा इलाका देशभक्ति के नारों और तिरंगों से पट गया। नरही खेल मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में फेफना विधानसभा के विभिन्न गांवों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मोटरसाइकिलों पर सवार हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर नरही पहुंचे। इसके बाद खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मौजूदगी रही।

सभा में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव समेत कई नेताओं ने विनोद राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने विनोद राय की शहादत को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। डॉ. महेंद्र सिंह ने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहा कि यहां की मिट्टी, पानी और जवानी में अद्भुत तेवर है।

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि विनोद राय जैसे कार्यकर्ताओं का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अपने संगठन और नेता के लिए जीवन का बलिदान देने वाले विनोद राय को हमेशा नमन किया जाएगा।

 12 अगस्त 2016 की काली रात कभी नहीं भूल सकता

कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि 12 अगस्त 2016 की काली रात और विनोद राय की कुर्बानी को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि विनोद राय के परिवार को हर कीमत पर न्याय मिलेगा और दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता के सम्मान और उसकी शहादत को याद रखना संगठन की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में चौसा (बक्सर) ब्लॉक प्रमुख सुनीता राय, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे समेत कई लोगों ने संबोधित किया। भोजपुरी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!