Uncategorized
क्रिकेट जगत को लगा ब’ड़ा झट’का, ख’बर फैलते ही म’चा हंगा’मा, पूरे देश में शो’क…
क्रिकेट जगत को लेकर बहुत ही दुखद खबर सामने आई है दोस्तों आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे सुनकर शायद आप के होश उड़ जाएंगे । पूर्व क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर अब इस दुनिया में नहीं रहे और उससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि उनकी मौत साधारण नहीं बल्कि आत्महत्या है । हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका बता अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।

सूत्रों की मानें तो पहले यह स्पष्ट किया गया था कि शायद उनकी हत्या की गई है लेकिन बाद में पुलिस ने इस बात को स्पष्ट किया कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या ही है । वीबी चंद्रशेखर की पत्नी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि ” चंद्रशेखर ऐसा क्यों किया यह समझ नहीं आया क्योंकि अभी अभी वह बिल्कुल ठीक थे उन्होंने शाम की चाय पी और उठ कर कमरे में चले गए उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था जब दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि सामने पंखे से उनका शव लटक रहा है”।

वीबी चंद्रशेखर ने चेन्नई स्थित आवास में आत्महत्या कर ली । मात्र 57 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया . वीबी चंद्रशेखर ने 1988 से लेकर 1990 तक 7 वनडे मैच खेले हैं।
हालांकि चंद्रशेखर की पत्नी का कहना है कि वह एक क्रिकेट एकेडमी चलाते थे साथ ही वे क्रिकेट फ्रेंचाइजी के कारोबार से भी जुड़े हुए थे इस बिजनेस में वे बहुत दिनों से घाटा झेल रहे थे इसी कारण लोगों का मानना है कि शायद डिप्रेशन में आकर उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है ।लेकिन फिलहाल पुलिस इस मामले पर तफ्तीश कर रही है और प्रारंभिक जानकारी से यही मालूम होता है कि ये आत्महत्या का ही मामला है ।
क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है बहुत सारे क्रिकेटर्स ने अलग अलग माध्यम से चंद्रशेखर की मौत पर अफसोस जताया है। राहुल द्रविड़ ने ट्विटर के माध्यम से लिखा है कि “क्रिकेट जगत के लिए यह काफी दुखद घटना है। चेन्नई के लिए आज यह बहुत बड़ी क्षति है”। बीवी चंद्रशेखर को भारत के अटैकिंग बैटमैन के नाम से जाना जाता था .

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





