Connect with us

featured

डीएम ऑफिस भी नहीं रहा कोरोना से अछूता, पांच स्टाफ पॉजिटिव पाए गए

Published

on

बलिया डेस्क : ब‌लिया में  गुरुवार को शाम की आई रिपोर्ट में 32 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खासकर शहर में जबरदस्त उछाल हुआ है। खबर के मुताबिक डीएम के आफिस में पांच और आवास में तीन स्टाफ सहित जिले में मिले 45 लोग पोजेटिव पाए गए हैं  हालांकि इसकी बड़ी वजह प्रशासन की ओर से की गयी बंदी के दौरान सर्वे व जांच की संख्या बढ़ाना है ।  वहीँ अब कुल मरीजों की संख्या 315 हो गई है। इसमें से 123 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 190 है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने 21 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है ।

स्वास्थ्य विभाग से आई रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मरीजों की तादात में काफी इजाफा हुआ है। इनमें सर्वाधिक संख्या शहरी क्षेत्र के मरीजों की है। दो जुलाई को शहर व आसपास के इलाकों में सिर्फ 42 पॉजिटिव केस मिले थे। उसके बाद बंदी में सर्वे व जांच बढ़ी तो यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए एक सप्ताह में ही 150 के पार पहुंच गया है।

लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से जिला प्रशासन ने सम्बंधित जगहों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इसके अवाला पॉजिटिव मरीजों को एल-वन अस्पतालों में आइसोलेट किया गया है। संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की आधा दर्जन एम्बुलेंस पूरे दिन सक्रिय रही।

यहाँ मिले इतने केस–  उमरगंज में दो, जापलिनगंज में चार, बनकटा में एक, विजयीपुर में एक, बेदुआ में चार, एससी कालेज चौराहा एक, लक्ष्मी मार्केट में दो, सिविल लाइन में एक, जगदीशपुर में दो, उप्र परिवहन विभाग में तीन, जिलाधिकारी कार्यालय में पांच, हरपुर
में एक, मिड्ढी में एक, आवास विकास कालोनी में एक, एसबीआई बैंक मिड्ढी में एक फेफना थाना : भगवानपुर में एक, फेफना के अगरसंडा में एक दुबहर ‌थाना : शिवपुर दियर नई बस्ती में दो  दोकटी थाना : सूर्यभानपुर में एक व धतुरी टोला में तीन  रसड़ा कोतवाली : सीएचसी में एक गड़वार थाना : गड़वार में दो नगरा थाना : नगरा में तीन सिकन्दरपुर थाना : मालदा में एक

 

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!