Uncategorized
कांग्रेस ज्वाइन करते ही शिल्पा शिंदे ने कही बड़ी बात, कहा-देश के लिए…
लोकसभा चुनाव से पहले तमाम हस्तियों का अलग अलग पार्टियों में आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब खबर आ रही है कि टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि टीवी पर शिल्पा शिंदे ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से काफी मशहूर हैं और उनका शो भाभी जी घर पर हैं बहुत लोकप्रिय है। आपको बता दें कि इसके अलावा शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 11 की विजेता भी रह चुकी हैं। हालाँकि टीवी इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का चलाने के बाद उन्होंने राजनीति में भी आने का फैसला किया है और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं।

शिल्पा शिंदे मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी नेता चरण सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं हैं। आपको बता दें कि हालाँकि अब शिल्पा शिंदे जिस शो की वजह से फेमस हुईं थी। अब वह उसका हिस्सा नहीं हैं। क्योंकि बताया जाता है कि टीवी शो भाभी जी घर पर हैं प्रोड्यसर के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद शिल्पा शिंदे इस शो से अलग हो गई थी।

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे महाराष्ट्र से ही आती हैं। उनके पिता डॉ. सत्यदेव शिंदे हाई कोर्ट में जज थे। इसके अलावा उनके घर में दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है।हालाँकि उनके पिता चाहते थे कि वह लॉ की पढ़ाई करें लेकिन उनका इसमें दिल नहीं लगा। उन्होंने मुंबई के केसी कॉलेज से पढ़ाई की है लेकिन स्नातक की डिग्री उनके पास नहीं है।

हालाँकि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। 2013 में ही उनका निधन हो गया था। उन्हें अल्जाइमर बीमारी थी। अपने पिता को याद करते हुए शिल्पा कहती हैं कि उनके पिता एक्टिंग में आने के हमेशा से खिलाफ थे। उन्होंने कहा है कि उनके पिता ने उन्हें एक साल का वक़्त दिया था अपना करियर बनाने का।आगे देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured21 hours agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया21 hours agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured23 hours agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया22 hours agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





