Categories: बलिया

बलिया के अमीरचंद का निधन, CM योगी ने जताया शोक, ऐसा था सफर

बलिया से दुखद ख़बर सामने आई है। संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद का निधन हो गया है। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया। वहीं कवि कुमार विश्वास समेत राजनैतिक व कवि जगत के लोगों ने अमीरचंद के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्ति की हैं।

बलिया में हुआ जन्मः अमीरचंद का जाना संस्कार भारती, संघ के लिए बड़ी छति है। 1 अगस्त 1965 को बलिया जिले मुख्यालय से 5 किमी दूर ब्रह्माइन गांव में जन्मे अमीरचंद बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनके पिता का नाम अवधकिशोर व माता का नाम गुलजरिया देवी था। वह सात संतानों में छटवें नंबर के थे।

धर्म व संस्कृति से रहा जुड़ाव– बचपन से ही उनकी रुचि धर्म व संस्कृति में रही। वह आरएसएस के विचारों से हमेशा प्रभावित रहते थे। इनके परिवार का मुख्य पेशा तो व्यापार था, पर अमीरचंद जी शुरू से ही धार्मिक व आध्यात्मिक अनुष्ठानों से जुड़े रहे। सुबह-शाम संघ की शाखा में उपस्थित रहना व उसके प्रचार-प्रसार के प्रति विशेष लगाव इनके अंदर हमेशा दिखाई देता था।

अमीरचंद जी के पिता अवधकिशोर 1971 में सपरिवार ब्रह्माइन गांव से हनुमानगंज में आकर बस गया और वहीं अपने व्यापार को बढाने में लग गए। 1985 में अमीरचंद जी के परिवार ने इनको कलकत्ता व्यापार करने के लिए भेज दिया। वहां जाने के बाद उनको संघ के कार्य व गतिविधियों की आंशिक जानकारी हो चुकी थी। उनका मन हमेशा व्यापार छोड़ राष्ट्र की सेवा में समर्पित होने के प्रति प्रेरित हो रहा था। उन्होंने ऐसा किया भी। उन्हें अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रुप में काम करने की ठानी।अपने निर्णय पर अडिग रहते हुए उन्होंने प्रचारक के रुप में काम किया। बाद में वह संघ की विभिन्न जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री के पद तक पहुंचे और उसी सन्दर्भ में अरुणाचल प्रदेश में प्रवास के दौरान अपने शरीर का त्याग कर 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे अचानक संसार को अलविदा कह गए। उनके जाने से शोक की लहर छा गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

17 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

18 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

19 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

19 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago