Ballia- प्रतियोगी परीक्षा की फ्री कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, इस तारीख तक करें आवेदन

बलियाः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार प्रतिभावान छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने जा रही है। इसके लिए जनपद के विद्यार्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पढ़ाई में अव्वल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बीते वर्ष मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को मुफ्त कोचिंग का प्रावधान है। पहले योजना सिर्फ मंडल मुख्यालय वाले शहरों तक सीमित थी। अब इसका दायरा बढ़ाया गया है। जिससे बलिया के बच्चों को भी इसका फायदा मिलेगा।

बलिया में शासन के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से अस्पताल रोड स्थित जीआईसी में दो कमरों का चयन किया गया था। इसके साथ ही संबंधित विषय के क्लास के लिए अध्यापकों और अधिकारियों का पैनल तैयार कर इसे शासन को भेज दिया गया। निशुल्क कोचिंग क्लास शुरु करने की पूरी तैयारी है।

लेकिन इससे पहले युवाओं को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। जिसके अंतिम आवेदन तारीख 20 अक्टूबर है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 अक्तूबर तक करा सकते हैं। आवेदन http://www.abhyuday.up.gov.in पर किया जाना है।

प्रतिभागियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यानि जो परीक्षा में अव्वल होगा उसे मुफ्त कोचिंग का लाभ पहले मिलेगा। इसके लिए जेईई की परीक्षा 21 अक्तूबर, नीट की 22 अक्तूबर, एनडीए और सीडीएस की 25 और सिविल सेवा के लिए 26 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 29 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। कोचिंग 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago