बलियाः उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव आने में वक्त है लेकिन तमाम राजनैतिक पार्टियां अभी से ही जनता को लुभाने में जुट गई हैं। लोक लुभावन घोषणाओं की झड़ी से लग गई है। युवाओं को नौकरी, किसानों की आय बढ़ाने, वृद्धों को पेंशन.. कुछ ऐसे ही ऐलानों के जरिए पार्टियां किसान, युवा, मध्यम वर्गों के लिए खजाना खोलने का वादा कर रही हैं।
चुनावी मैदान में मतदाताओं को रिझाने की होड़ में अब आम आदमी पार्टी भी उतर आई है। यूपी में ‘आप’ की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। मुफ्त कनेक्शन मिलेगा इन्हीं वादों के साथ बलिया सदर के प्रत्यशी अजय राय मुन्ना बलिया में विभिन्न जगहों पर केनोपी लगा कर गारंटी कार्ड दिया गया। इस दौरान आप पार्टी के प्रत्याशी अपनी पार्टी की नीतियों का गुणगान करते नजर आए।
यूपी में आने वाले चुनावों को लेकर एक तरफ जहां सपा रैलियां निकाल रही हैं, आंदोलन कर रही है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी अब मैदान में उतर आई है। बहरहाल सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह तो आने वाला वक्त की बताएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…