बलिया जिले के बैरिया कस्बा स्थित एक आभूषण की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। जहां ग्राहक बनकर दुकान में घुसे दो बदमाशों ने एक लाख नगदी और मंहगे जेवरात चोरी कर लिए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है लेकिन घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह की है। बैरिया फाटक पर बीबी टोला निवासी प्रदीप कुमार सोनी की आभूषण की दुकान है। घटना वाले दिन वह अपने घर से एक लाख रुपए नगद व सोने के करीब 20 ग्राम आभूषण लेकर दुकान में आया। वह अपनी दुकान में गए। उनकी दुकान साइड गली और सड़क के सामने से खुलती है।
रविवार सुबह उन्होंने साइड से दुकान का शटर खोला और पैसे व आभूषण रखा झोला रख दिया और उन्होंने सड़क के सामने वाली शटर को खोला। लेकिन शटर का लॉक जाम मिला, जिसे उठाने में थोड़ा वक्त लगा। इसी बीच दो युवक एक तरफ से दुकान में घुसे और गहने व पैसों से भरा झोला लेकर भाग गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें दो युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदीप कुमार सोनी बताया कि रुपये महाजन को देने के लिए घर से लाए थे जबकि आभूषण मरम्मत के लिए लाया था। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…