बलियाः जनपद में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। आए दिन विकासकार्यों में लाखों के घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला विकासखंड बेरूआरबारी के ग्राम पंचायत शाहपुर का है। जहां पिछले पांच वर्षों में कराए गए कार्यों की जांच में लाखों की राशि के गबन का मामला सामने आया है।
डीएम के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय कमेटी ने ग्राम पंचायत के कार्यों की जांंच की तो इसमें पूर्व प्रधान के कार्यकाल में 1.12 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के गबन का मामला उजागर हुआ। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान हीरालाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले जांच शुरु कर दी गई है। इससे ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने अवैध रुप से मिट्टी खड़ंजा कार्य पेवर्स ब्लाक के कामों में कार्य से अधिक 1,12,838 रुपये भुगतान करा लिया गया है। फिलहाल नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसा नहीं होने पर पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत विधिक कारवाई की जाएगी।
वहीं शिकायतकर्ता हरिवंश चौधरी ने बताया कि वह जांच से संतुष्ट नहीं है। ग्राम पंचायत के समस्त कार्यों की संपूर्ण जांच के लिए शिकायत की गई थी। शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर फिर से जांच कराने की मांग की जाएगी। अगर इस मामले में सख्ती से जांच होती है तो कई और घोटाले भी सामने आ सकते हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…