बलिया स्पेशल
मुख्य सचिव ने बलिया के कई स्थलों का निरीक्षण, सुरहा ताल को विकसित पर ध्यान देने को कहा
बलिया। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ जनपद के कई स्थलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने विजयीपुर स्थित कटहल नाले के रेगुलेटर का निरीक्षण किया और अभियंता अरुण कुमार मिश्र से इसके संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय गए और वहां पर हो रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति कल्पलता पांडे से विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण के कार्यो और समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्य सचिव श्री मिश्र सुरहा ताल गए और वहां पर उन्होंने सुरहाताल के संबंध में जानकारी हासिल की।
उन्होंने सुझाव दिया कि सुरहताल को साफ किया जाए। उसके उपरांत इसमें मछली पालन करके किसानों की आय बढ़ाई जाए। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरहा ताल को अभ्यारण्य के रूप में विकसित करते समय ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान की जमीन इसमें ना आने पाए और किसी प्रकार का जमीनी विवाद उत्पन्न ना हो। साथ ही उन्होंने किसानों से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए भी कहा। सुरहा ताल के परिसर में मुख्य सचिव ने हरिशंकरी के पौधे का रोपण किया।
मुख्य सचिव ने अपने बचपन के स्कूल लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में गए और वहां पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 1972 में उन्होंने इस स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके उपरांत में रांची चले गए, जहां आगे की उनकी पढ़ाई हुई। मुख्य सचिव ने भृगु मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना भी की।
ईसीए बाद मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन गए, जहां पर उन्होंने कमपोजिट विद्यालय सोनाडीह सीयर जूनियर बालिका अंडर-17 ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप फुटबॉल टीम की सदस्य कुमारी आंचल, कुमारी नीतू पांडे, कुमारी निगम भारती को राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीम में चयन होने पर प्रमाण पत्र और फुटबॉल सामग्री दी। फुटबॉल टीम की इन खिलाड़ियों ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि हमारे यहां फुटबॉल खेलने के लिए कोई ग्राउंड नहीं है। इस दिशा में ठोस पहल करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


