featured
स्वतंत्रता दिवस पर NMF के ऑनलाइन कार्यक्रम में सप्ताह भर प्रस्तुति देंगे सेलिब्रिटी
स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्ष गांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर अब शुरू हो चुका है। या दूसरी बार होगा कि आजादी के बाद देश में किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। कोविड-19 के पूर्व के आयोजनों जैसा रंग तो शायद क्या ही जम पाए लेकिन देश की आजादी के महोत्सव में शरीक होने के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम भी प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था राष्ट्रीय आंदोलन फ़्रंट द्वारा 8 अगस्त की संध्या से 15 अगस्त की संध्या तक हर रोज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और
ऐतिहासिक व्याख्यान का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। हालांकि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय फलक पर प्रस्तुत होना है लेकिन जिले के तमाम सामाजिक लोग और संगठन के हिस्सा विद्यार्थियों ने इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय आंदोलन फ़्रंट के राष्ट्रीय संयोजक प्रो सौरभ बाजपेई ने बताया कि प्रस्तुत कार्यक्रम में मशहूर किस्सागो हिमांशु वाजपेई भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 8 अगस्त से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर श्री वाजपेई ने आगे बताया कि 8 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता की एक महत्वपूर्ण दिन है।
आज के ही दिन महात्मा गाँधी ने क्विट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 1942 में की थी। जो हमारे स्वतंत्रता आंदोलन मे एक मील का पत्थर साबित हुआ। इसीलिए हम 8 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों के मध्यम से लोगों तक अपनी स्वतंत्रता की गाथा ले कर जा रहे है। जिसमें हमारा पहला कार्यक्रम आज शाम 5 से 6 दास्तांगोई हिमांशु बाजपेई द्वारा ‘गाँधी की अभय गाथा’ प्रस्तुत किया जाना है। हिमांशु वाजपेई देश के जाने-माने किस्सागो है और राष्ट्रीय आंदोलन फ्रंट के इस कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे इसके अतिरिक्त भी कई सारे कार्यक्रम राष्ट्रीय आंदोलन फ्रंट के फेसबुक पेज पर प्रसारित होने हैं जो पूरे सप्ताह भर चलेंगे।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


