Connect with us

बलिया स्पेशल

हार्दिक पटेल का प्रोग्राम रद्द कराने के लिए बलिया प्रशा’सन, हिं’दू’वा’दी संगठन एकजुट, पोस्टर फा’ड़ा और चे’ता’व’नी दी

Published

on

बलिया– गुजरात के पटेल आंदोलन को लीड करने वाले हार्दिक पटेल अब मौजूदा भाजपा सरकार के मुखर विरोधी बनकर उभर चुके हैं और उनकी लोकप्रियता का देश भर में तेज़ी से विस्तार हो रहा है. वहीँ सत्ता के तानाशाही रवैये के खिलाफ भी वह अपनी मशाल की आंच लगातार बढ़ाते जा रहे हैं. इस बीच उन्हें बलिया आना था बतौर मुख्य अतिथि ‘युवा संवाद’ प्रोग्राम में शामिल होने. लेकिन उनके आने से पहले ही उनका विरोध होने लगा है.

खबर है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने शहर भर में लगा उनका और प्रोग्राम के पोस्टर फाड़ डाले. इन संगठनों ने हार्दिक पटेल पर समाज में विषमता फैलाने का आरोप लगाया है. वहीँ दूसरी तरफ इस प्रोग्राम के आयोजक और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का कहना है कि चुन चुनकर हमारे ही होर्डिंग्स फाड़े गए हैं, जबकि भाजपा नेताओं के पोस्टर्स जस के तस लगे हुए हैं.

रोहित कुमार ने कहा कि संगठन के अलावा प्रशासन भी पूरी कोशिश में है कि किसी तरफ इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए उन्होंने 2 अगस्त को टीडी कॉलेज का मनोरंजन हॉल बुक कराया था. प्रोग्राम 14 सितम्बर को होना था लेकिन अब चंद घंटे पहले ही टीडी कॉलेज ने बुकिंग रद्द कर दिया है. उनका कहना है कि कॉलेज में परीक्षा होने वाली है, इसलिए हम आपको मनोरंजन हॉल नहीं दे सकते.

रोहित सिंह ने बलिया खबर से फ़ोन पर बात करते हुए बताया, सरेआम दिन के उजाले में हमारी होर्डिंग और पोस्टर को उखाड़ा गया वहीं भाजपा के नेताओं की होर्डिंग चमक रही है. भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है. युवा चेतना के बढ़ते प्रभाव से घबरा कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन के दबाव में हॉल का आवंटन रद्द किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को बंगाल जाने से रोका जा रहा है तो पूरे देश में तांडव कर रहे हैं.

वहीं गांधी-पटेल के प्रदेश से युवा नेता आ रहा है तो भाजपा कार्यक्रम को रद्द कराना चाहती है. हिंदूवादी संगठनों को आगे कर सरकार समाज में फूट डालो और राज करो की नीति को बढ़ावा दे रही है. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कल बलिया के डीएम से मिलकर युवा संवाद के आयोजन हेतु स्थल का माँग करेंगे. वहीँ रोहित कुमार सिंह ने विपक्षी पार्टीयों से एक मंच पर आने की अपील भी की है.

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व अखिलेश यादव से बलिया में लोकतंत्र की हत्या को होने से रोकने की अपील भी की. साथ ही उन्होंने कहा की देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है, जीडीपी 5 फिसदी है, बीएसएनएल चरमरा गया है,पार्ले जी बंद होने की स्थिति में है,मारुति ने उत्पादन तीन दिनों के लिए बंद किया और देश की वित्त मंत्री ओला और ऊबर पर मंदी बढ़ाने का दोष मढ़ रही हैं. देश में आपातकाल का शुरुआत हो चुका है नौजवानों को गोलबंद होने की आवश्यकता है. रोहित सिंह ने सवाल करते हुआ कहा कि क्या जो भाजपा का विरोध करेगा तो क्या वो देशद्रोही है.

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि परीक्षा की तैयारी तो काफी समय पहले ही शुरू हो जाती है. ऐसे में बुकिंग के वक़्त यह ख्याल क्यों नहीं आया. ज़ाहिर सी बात है कि कॉलेज पर भी प्रशासन और संगठन की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है. रोहित ने आगे कहा कि अगर आप अपने प्रोग्राम में हार्दिक को नहीं बुलाते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं. माना जा सकता है कि हार्दिक के नाम से ही सभी को दिक्कत है.

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!