Categories: बलिया

QR कोड व सीलबंद शराब की बोतल ही खरीदें, नकली शराब से जा सकती है जान

बलियाः अवैध मादक पदार्थ की ब्रिकी पर रोक लगाने और नशीली शराब से लोगों की जान बचाने के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि आबकारी दुकानों से क्यू आर कोड़, सील बंद शराब की बोतलें ही खरीदें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अड्डों से खरीदी गयी शराब में मिथाइल अल्कोहल भी मिला हो सकता है, जो घातक विष है और इसकी थोड़ी सी मात्रा पीने से ही आदमी अन्धा हो सकता है एवं उसकी जान भी जा सकती है। किसी भी दशा में अवैध अड्डों से खरीद कर अवैध शराब, अल्कोहलयुक्त औषधियों एवं टिंचर का सेवन न करें। यह पूर्णतया नकली एवं जानलेवा हो सकती है।

सस्ते के चक्कर में जान न गवाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी/अधिकृत आबकारी दुकानों से क्यू०आर० कोड़ युक्त सील बन्द शराब की बोतल ही खरीदे। अवैधानिक रूप से मादक पदार्थो की ब्रिकी व निर्माण या अन्य प्रकार की अनियमितता की शिकायत आप संचालित टोल फ्री नम्बर 14405 तथा व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 पर कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता गोपनीय रखा जायेगा।

आप आबकारी निरीक्षक सदर मो0-8745931965, आबकारी निरीक्षक रसड़ा मो0- 9454465886, आबकारी निरीक्षक बांसडीह मो0-7905692203, आबकारी निरीक्षक बैरिया मो0-7355670061, आबकारी निरीक्षक बेल्थरारोड एवं सिकन्दरपुर मो0-8004165518 एवं जिला आबकारी अधिकारी मो0-9454465622 पर भी सूचना दे सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago