आज जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सौरभ तिवारी और यीशु सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति न मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस वर्ष विश्वविद्यालय और उससे संबंधित महाविद्यालयों के लगभग 60% छात्रों और सामान्य वर्ग के लगभग 70% विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन समाज कल्याण विभाग तक नहीं पहुंच पाए हैं, जिससे विद्यार्थियों में गहरी नाराजगी फैल गई है। कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
इस आंदोलन में जयदेव, नील, नागेंद्र, अखिलेश, अंकुर, सौम्या, रिशु समेत कई अन्य विद्यार्थी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कर्मचारियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…