बलिया के महराजगंज तहसील क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर 2 युवक सवार थे, इनमें से एक ही हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कनावा मोड़ के पास हुआ। दोनों युवक बलिया के रहने वाले थे और रेलवे अंडर पास में काम करते थे। वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…