Categories: बलिया

भाजपा नेता यशवीर सिंह ने बलिया ख़बर से की ख़ास बातचीत, जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप

जिलाध्यक्ष के चयन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है , जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश की स्थिति है।यही कारण है कि विभिन्न जिलों में शीर्ष नेतृत्व को जिलाध्यक्ष का चुनाव टालना पड़ा। उक्त बातें भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा “रिंकू” ने बलिया खबर से बातचीत के दौरान कहीं।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता कैडर आधारित पार्टी है लेकिन इस बार जिस तरीके से जिलाध्यक्ष के चयन में भेदभाव किया गया है , विशेषकर वैश्य बिरादरी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है वो बेहद दुखद है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कार्यकर्ताओं के आक्रोश की अनदेखी नहीं करने की सलाह देते हुए श्री वर्मा ने बताया कि विभिन्न जनपदों में तुलनात्मक रूप से कम अनुभवी लोगों को जिलाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी मिली है जबकि अनुभव में तुलनात्मक रूप से योग्य कार्यकर्ताओं की व्यापक तौर पर राजनीतिक उपेक्षा की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago