DJL¶Fd»F¹FF : ÃFd°F¦FiÀ°F ¸F¼S»FeL´FSF ¦FFÔ½F IZY ÀFF¸F³FZ ¶F³FF ´F¼»FÜ
बैरिया ग्राम पंचायत जगदेवां (आठगांवा) के मुरली छपरा गांव के सामने बंधे के उस पार पुल बनाने के नाम पर लोक निर्माण विभाग के कतिपय अभियंताओं व संबंधित ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये के वारे-न्यारे कर दिए गए।
ग्रामीणों का आरोप है की उक्त पक्का पुल बनने के एक महीने के भीतर ही धराशाई हो गया। वहीं एप्रोच मार्ग बनवाया ही नहीं गया और कागज में बाढ़ से बह जाना बता दिया गया।
लगभग 61 लाख रुपये की लागत से तत्कालीन सपा विधायक जयप्रकाश अंचल की संस्तुति पर मुरली छपरा गांव के पास बंधा के उस पार जाने के लिए पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण इतना घटिया था कि पुल बनने के एक माह के बाद ही पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इसकी दीवारें एक तरफ झुक गईं।
अब इस पुल पर यातायात की जगह पर बच्चे खेलते हैं। ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त पुल व एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा दिखा दिया गया और बरसात के बाद यह रिपोर्ट लगा दी गई कि बाढ़ में एप्रोच मार्ग बह गया और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया क्योंकि एप्रोच मार्ग बना ही नहीं और पुल बनने के एक महीना बाद ही बिना बाढ़ आए बारिश में ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुक गया।
61 लाख का यह निर्माण कार्य 61 दिन भी यहां के लोगों के काम नहीं आया। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार, अवर अभियंता, सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंता की भूमिका तय करते हुए जांच कराकर जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई की मांग की है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…