बलिया- रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप

बलिया रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया । खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी तथा छानबीन करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचीं एसपी ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद मातहतों को शिनाख्त कराने का निर्देश दिया।

बलिया-छपरा रेलखंड पर शहर से सटे अमृतपाली रेलवे क्रासिंग से करीब 100 मीटर पूरब रेल पटरी पर अज्ञात 25 वर्षीय युवक तथा करीब 23 साल की युवती का शव पड़ा मिला। शौच आदि के लिये रेलवे लाइन की ओर पहुंचे अमृतपाली गांव के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी सतनीसराय भानू प्रताप सिंह पहुंच गये तथा इस मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। खबर मिलने के बाद एसपी श्रीपर्णा गांगुली व कोतवाल शशिमौली पांडेय मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेन की जद में आने के कारण युवक व युवती के शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म बन गये थे। लोग इसे आत्महत्या या हत्या मान रहे हैं, जबकि पुलिस किसी ट्रेन से गिरने की आशंका जता रही है। पुलिस को तत्कालिक तौर पर मृतकों के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिल सका जिसके आधार पर उनकी पहचान हो सके। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय का कहना है कि घटनास्थल पर पड़े शवों को देखने से ऐसा लग रहा था कि उनकी मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। हालांकि अन्य बिंदुओं की भी पुलिस छानबीन कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago