अब कहीं से भी पासपोर्ट के लिए कर सकेंगे आवेदन, मोबाइल ऐप लॉन्च

पासपोर्ट सेवाओं को और आसान बनाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को पासपोर्ट सेवा ऐप लॉन्च किया। विदेश मंत्री ने बताया कि अब ऐप के जरिए भी देश के किसी भी शहर से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसमें जो पता दिया जाएगा, उसका पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद पासपोर्ट रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अब बलिया में ही बन जायेगा आप का पासपोर्ट, नहीं जाना होगा वाराणसी

पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्रालय ने अहम बदलाव किया है। इसके मुताबिक, पासपोर्ट के लिए आवेदन करते वक्त महिला और पुरुषों को मैरिज सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी। सुषमा स्वराज ने कहा कि ज्यादातर तलाकशुदा महिलाओं की शिकायत थी कि उन्हें अपने पूर्व पति यानी ऐसे व्यक्ति की जानकारी देनी पड़ती है जो बच्चों के लिए अजनबी होते हैं। अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

तीन चरणों में बन रहे हैं नए पासपोर्ट केंद्र:विदेश मंत्री के मुताबिक, देश में फिलहाल 260 पासपोर्ट केंद्र हैं। सरकार हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट केंद्र खोलने की योजना पर काम कर रही है। पहले दो चरणों में 251 नए पासपोर्ट केंद्र खोलने की योजना बनाई गई थी, जिसमें से 212 केंद्र बन चुके हैं। तीसरे चरण में हमने 38 केंद्र खोलने की बात कही थी, इनमें से 2 शुरू हो गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago