बैरिया में 61 लाख की लागत से बना पुल 61 दिन भी नहीं चला

बैरिया  ग्राम पंचायत जगदेवां (आठगांवा) के मुरली छपरा गांव के सामने बंधे के उस पार पुल बनाने के नाम पर लोक निर्माण विभाग के कतिपय अभियंताओं व संबंधित ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये के वारे-न्यारे कर दिए गए।

ग्रामीणों का आरोप है की उक्त पक्का पुल बनने के एक महीने के भीतर ही धराशाई हो गया। वहीं एप्रोच मार्ग बनवाया ही नहीं गया और कागज में बाढ़ से बह जाना बता दिया गया।

लगभग 61 लाख रुपये की लागत से तत्कालीन सपा विधायक जयप्रकाश अंचल की संस्तुति पर मुरली छपरा गांव के पास बंधा के उस पार जाने के लिए पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण इतना घटिया था कि पुल बनने के एक माह के बाद ही पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इसकी दीवारें एक तरफ झुक गईं।

अब इस पुल पर यातायात की जगह पर बच्चे खेलते हैं। ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त पुल व एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा दिखा दिया गया और बरसात के बाद यह रिपोर्ट लगा दी गई कि बाढ़ में एप्रोच मार्ग बह गया और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया क्योंकि एप्रोच मार्ग बना ही नहीं और पुल बनने के एक महीना बाद ही बिना बाढ़ आए बारिश में ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुक गया।

61 लाख का यह निर्माण कार्य 61 दिन भी यहां के लोगों के काम नहीं आया। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार, अवर अभियंता, सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंता की भूमिका तय करते हुए जांच कराकर जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago