बलिया स्पेशल
सियासत के हर पहलू से पर्दा हटाती ‘मेरी अशेष यात्रा’ बलिया में हुआ पुस्तक परिचय समारोह
बलिया: लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह एवं लखनऊ विश्वविद्यालय कार्य परिषद में तीन दशक तक सदस्य रहें, वर्तमान में दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कार्य परिषद सदस्य जिनकी प्रदेश में राजनैतिक एवं सामाजिक सरोकार में महत्वपूर्ण स्थान रहा है, उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक “मेरी अशेष यात्रा” पुस्तक का परिचय समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केसरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो.केएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लेखक अनिल सिंह का राजनीतिक जीवन संघर्ष से भरा हुआ है। निश्चित रूप से अपनी जीवन को अनुभवों को लिपिबद्ध करना बहुत ही कठिन होता है। उस कठिन काम को लेखक अनिल सिंह ने किया है। लखनऊ की गोमती नदी व हरैया बस्ती में बहने वाली मनोरमा नदी की सफाई का बीड़ा यह उठा चुके हैं। आवाह्न किया कि संघर्षों पर आधारित इस किताब को अवश्य पढ़ें।
समारोह में मुख्य अतिथि केएन सिंह ने कहा कि सभी लोग खासकर युवा वर्ग किताबें अवश्य पढ़ें, क्योंकि सिर्फ इंटरनेट से पढ़ाई कर स्थायी समाधान व ज्ञान नहीं पाया जा सकता। राष्ट्र के हर सजग प्रहरी को देश का इतिहास-भूगोल जानना चाहिए, जो कि इस पुस्तक में है। इस तरह की पुस्तक लोकतांत्रिक मूल्यों का संवर्धन करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें सामान्य वस्तु नहीं है, बल्कि व्यक्ति को एक जीवन दृष्टि देती हैं। जीवन दृष्टि देश व राष्ट्र के लिए जीने की होनी चाहिए। कुलपति श्री सिंह ने सभागार में मौजूद बच्चों को सन्देश दिया कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इंडियन टैलेंट दोनों के माध्यम से छात्र आगे बढ़ने का प्रयास करें, यही हमारे भारत का कल होगा। देश में आदर्श व्यक्तियों का समूह खड़ा करना भी शिक्षा का उद्देश्य है।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आत्मकथा लिखना बहुत ही कठिन कार्य होता है। पुस्तक में लिखी गयी कई घटनाक्रम का जिक्र करते हुए स्वयं की उपस्थिति के अनुभवों को भी साझा किया। वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने अनिल सिंह की बेबाक लेखनी की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय ने अपने सम्बोधन में किताबों को मित्र बनाकर रखने पर बल दिया।
इससे पहले समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर व पौधा देकर किया गया। पुस्तक के लेखक अनिल सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों का स्वागत अभिनन्दन किया। यह किताब राजनैतिक यात्रा की गाथा ही नहीं, बल्कि राजनैतिक चिंतन की भी गाथा है। टीडी कालेज के डॉ अखिलेश राय ने विषय प्रवर्तन करते हुए पुस्तक के बारे में तथा इसमें उल्लिखित हर महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया। कहा कि राजनीति, लोकतंत्र व प्रदेश की तमाम घटनाओं की जानकारी लेनी है तो इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें।
पुस्तक के लेखक अनिल सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों का स्वागत अभिनन्दन किया। यह किताब राजनैतिक यात्रा की गाथा ही नहीं, बल्कि राजनैतिक चिंतन की भी गाथा है। टीडी कालेज के डॉ अखिलेश राय ने विषय प्रवर्तन करते हुए पुस्तक के बारे में तथा इसमें उल्लिखित हर महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया। कहा कि राजनीति, लोकतंत्र व प्रदेश की तमाम घटनाओं की जानकारी लेनी है तो इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें।
साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, सहकारी बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, कमलेश सिंह, बेरुआरबारी ब्लॉक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह भोला, सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रसड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि वशिष्ठनारायण सोनी, टीडी कालेज के डॉ अखिलेश राय, मुक्तेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, शैलेश सिंह पप्पू, मेजर दिनेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, रानाकुनाल सिंह, उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे।
बलिया
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलिया के कांग्रेस नेता अबुल फैज़ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिले में संगठनात्मक समन्वय और महारैली की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस महारैली के लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। अबुल फैज़ को मिली जिम्मेदारी के तहत जिले के कांग्रेसजनों से संपर्क स्थापित करने, संगठन के बीच तालमेल बनाने और महारैली में बलिया की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
अबुल फैज़ जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया में वॉररूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज का दायित्व मिलने के बाद महारैली की तैयारियों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुल फैज़ ने कहा कि वह संगठन की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर महारैली में बलिया से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली के लिए जिले में संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अबुल फैज़ ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात कही।
featured
बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विधायक हंसू राम को उनके कामकाज के लिए औसतन 10 में से 3.43 अंक मिले। वहीं, दोबारा टिकट देने के सवाल पर 71.7 प्रतिशत प्रतिभागियों ने ‘नहीं’ कहा। पार्टी की पसंद के सवाल पर बीजेपी 39.8 प्रतिशत के साथ पहले और समाजवादी पार्टी 36.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही।
1. विधायक हंसू राम के कामकाज की औसत रेटिंग 3.43
बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में प्रतिभागियों से पूछा गया कि वे अपने विधायक हंसू राम के काम को 1 से 10 के बीच कितने अंक देंगे। इस सवाल पर औसत रेटिंग 3.43 दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, दोबारा टिकट देने के सवाल पर ‘नहीं’ कहने वाले प्रतिभागियों का प्रतिशत सबसे अधिक रहा। यह नतीजा ऑनलाइन सर्वे में शामिल लोगों की राय को दर्शाता है।
2. 2027 में किस पार्टी का विधायक चाहते हैं ?
अगले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का विधायक बनना चाहिए, इस सवाल पर बीजेपी को सबसे अधिक 39.8 प्रतिशत प्रतिभागियों ने चुना। समाजवादी पार्टी 36.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही।

पार्टी की पसंद के आंकड़ों में बीजेपी और सपा के बीच 3 प्रतिशत अंकों का अंतर दिखाई देता है। हालांकि, ये आंकड़े सर्वे में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की पसंद पर आधारित हैं, न कि चुनाव परिणाम का अनुमान।
3. सुभासपा में प्रवीण प्रकाश पहली पसंद
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से कौन-सा नेता पहली पसंद है, इस सवाल पर प्रवीण प्रकाश को 54.2 प्रतिशत प्रतिभागियों ने चुना। मौजूदा विधायक हंसू राम को 25 प्रतिशत समर्थन मिला, जबकि 20.8 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अन्य नेताओं का विकल्प चुना।

इस सवाल के आंकड़ों में प्रवीण प्रकाश को हंसू राम से 29.2 प्रतिशत अंक अधिक मिले।
4. बीजेपी में धनंजय कनौजिया को 34.4% समर्थन
बीजेपी से संभावित उम्मीदवार के सवाल पर धनंजय कनौजिया को 34.4 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अपनी पहली पसंद बताया। जबकि छठू राम को 21.9 प्रतिशत समर्थन मिला। गोरख पासवान को 18.8 और रीना राव को 15.5 प्रतिशत, 9.4 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अन्य नेताओं को चुना।

बीजेपी के विकल्पों में धनंजय कनौजिया को सबसे अधिक समर्थन मिला। वहीं, अन्य नेताओं के विकल्प को चुनने वाले प्रतिभागियों का प्रतिशत भी 9.4 रहा।
5. समाजवादी पार्टी में राजेश पासवान को 35 .5% समर्थन
समाजवादी पार्टी से पहली पसंद के सवाल पर राजेश पासवान को 35.5 प्रतिशत प्रतिभागियों ने चुना। वहीं, संतोष गर्ग को 20.9 प्रतिशत ने अपनी पसंद बताया।

सपा के आंकड़ों में नामित नेताओं में राजेश पासवान को सबसे ज्यादा समर्थन मिला। अन्य नेताओं का विकल्प 35.7 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा
6. बसपा में अनुज कुमार भारती को 26.9% समर्थन
बहुजन समाज पार्टी से पहली पसंद के सवाल पर उपलब्ध आंकड़ों में अनुज कुमार भारती को 26.9 प्रतिशत और संतोष कुमार को 7.7 प्रतिशत प्रतिभागियों ने चुना। वहीं, 42.3 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अन्य विकल्प को प्राथमिकता दी।

इस सवाल के उपलब्ध आंकड़ों में शेष विकल्पों का पूरा विवरण नहीं है, इसलिए उनकी जानकारी अलग से नहीं जोड़ी गई है।
7. कांग्रेस में 69.2% ने चुना अन्य नेताओं का विकल्प
कांग्रेस पार्टी से पहली पसंद के सवाल पर 69.2 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अन्य नेताओं का विकल्प चुना। पारस वर्मा और अखिलेश कनौजिया को 15.4-15.4 प्रतिशत समर्थन मिला।

कांग्रेस के आंकड़ों में किसी एक नामित नेता के बजाय अन्य नेताओं के विकल्प को सबसे अधिक प्रतिभागियों ने चुना।
बेल्थरा रोड में टिकट और पार्टी की पसंद पर क्या कहते हैं आंकड़े?
बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में तीन प्रमुख पहलू सामने आए हैं। पहला, मौजूदा विधायक हंसू राम के कामकाज की औसत रेटिंग 3.43 रही। दूसरा, 71.7 प्रतिशत प्रतिभागियों ने उन्हें दोबारा टिकट देने के पक्ष में राय नहीं दी। तीसरा, पार्टी की पसंद के सवाल पर बीजेपी को 39.8 प्रतिशत और सपा को 36.2 प्रतिशत समर्थन मिला।
उम्मीदवारों की पसंद के सवाल पर सुभासपा में प्रवीण प्रकाश, बीजेपी में धनंजय कनौजिया और सपा में राजेश पासवान को नामित विकल्पों में सबसे अधिक समर्थन मिला। बसपा और कांग्रेस के सवालों में अन्य नेताओं के विकल्प को चुनने वालों का प्रतिशत भी उल्लेखनीय रहा।
सर्वे के बारे में जरूरी जानकारी
यह सर्वे बलिया ख़बर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कराया गया था। ऊपर दिए गए प्रतिशत सर्वे में शामिल प्रतिभागियों के जवाबों पर आधारित हैं। इन नतीजों को पूरी बेल्थरा रोड विधानसभा के सभी मतदाताओं की राय का प्रतिनिधि सर्वे नहीं माना जाना चाहिए। ये आंकड़े सर्वे में भाग लेने वाले लोगों की पसंद और राय को सामने रखते हैं।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
-
featured2 weeks agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?
-
featured2 weeks agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured2 weeks ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
-
बलिया1 day ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी


