Uncategorized
एक बार फिर बॉलीवुड में शो’क की लहर,सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड की अदाकारा का अचा’नक हुआ नि’धन…
मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में हुआ निधन । बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में अपनी चुलबुली मुस्कान की वजह से राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री विद्या सिंहा ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया । सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों पहले विद्या सिंहा को सीरियस बीमारी के कारण मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था उनकी तबीयत इतनी खराब थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज उन्होंने आखिरी सांस ली।
विद्या सिन्हा के करीबी जानकारों से मिली जानकारी से यह पता चला है कि विद्या बहुत दिनों से फेफड़ों और हार्ट की तकलीफ से जुझ रही थी । विद्या सिन्हा ने 80 के दशक में छोटी सी बात, पति पत्नी और वह एवं मुक्ति जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं । इतना ही नहीं विद्या सिन्हा ने टेलीविजन पर भी खूब काम किया उन्होंने बहुत से टीवी सीरियल्स में मां और दादी के किरदार निभाए है।

अगर बात करें विद्या सिन्हा की निजी जिंदगी कि तो उन्होंने पहली शादी 1968 में वेंकटेश्वर अय्यर से की थी लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। बाद में वेंकटेश्वरा अय्यर से उनका तलाक हो गया और उन्होंने भीमराव से शादी कर ली ।दोनों ने एक लड़की को अडॉप्ट भी किया था। लेकिन विद्या सिंहा की दूसरी शादी भी असफल रही।
दो-दो शादियां करने के बावजूद विद्या सिंहा कि जिंदगी में बहुत सारा अकेलापन था और 72 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया । विद्या सिन्हा ने सलमान खान की फ़िल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की मां का किरदार भी निभाया था । 70 और 80 के दशक में विद्या सिन्हा ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया था विद्या सिन्हा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी ।

मॉडलिंग के दौरान इनकी एक तस्वीर मुंबई की एक मैगजीन में छपी जिस पर डायरेक्टर बासुदेव चटर्जी की नजर पड़ी और उस समय विद्या को फिल्म रजनीगंधा के लिए ऑफर मिला । फिल्म रजनीगंधा उस समय की सुपर डुपर हिट साबित हुई इस फिल्म में इतिहास रच दिया इस फिल्म में विद्या के साथ थे अमोल पालेकर और और दिनेश ठाकुर।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





