बलिया स्पेशल
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, भैंस से की मायावती की तुलना !
बलिया- अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना भैंस से की है।
दरअसल, बलिया के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह यहां मीडिया से बात कर रहे थे। पत्रकारों ने जम्मू-कश्मीर की पीडीपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार और फिर इसके बिखराव पर सवाल किया, साथ ही आतंकी हमला और जवानों की शहादत की भी बात कही, जिस पर विधायक सुरेंद्र सिंह भड़क गए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी को देश की मुख्यधारा में काम करने का पूरा मौका देती है, उसे अच्छा बनाने का प्रयास करती है। ऐसा ही जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाते हुए यूपी में भी मायावती को सुधरने का पूरा मौका दिया था, लेकिन `भैंस फिर अपनी चाल चल पड़ी तो कोई क्या करे।`
उन्होंने कहा कि जब किसी की चिंतन और विचारधारा अगर बदलने वाली नहीं होती है तो बीजेपी ऐसे लोगों से किनारा कर लेती है। चिंतन के आधार पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने कश्मीर में जो किया वह अभिनंदनीय है।
सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से तीखे लहजे में कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की राष्ट्रभक्ति पर सवाल करने वाले लोग राष्ट्रद्रोही हैं। बीजेपी हमेशा से ही देश के हित में फैसले लिए हैं। जनता के हित में ही `जनता पार्टी` बनाई इसमें होकर काम किया।
आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह ही पहले ऐसा नेता नहीं हैं जो बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती की तुलना वैश्या से कर डाली थी। उस समय दयाशंकर सिंह मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप पर बोल रहे थे।
उनके इस बयान पर कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने उन्हें सिर्फ पद से हटाया था, बल्कि छह साल के लिए पार्टी ने निकाल दिया था। हालांकि चुनाव के बाद प्रदेश में बनी योगी सरकार के बाद उनपर से आरोप वापस लेते हुए उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


