बलिया स्पेशल
डीएम ऑफिस में गुंडागर्दी करने वाले ‘हिस्ट्रीशिटर’ पर पहले से ही दर्ज है कई आपराधिक मामले
बलिया : बलिया में एक कथित बीजेपी नेता पर डीएम के दफ्तर में जाकर हंगामा करने का आरोप है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रशासन का कहना है कि उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप था और इसलिए उन्हें दफ्तर बुलाया गया था, लेकिन वहां वह हंगामे पर उतारू हो गए। वहीं, कथित बीजेपी नेता का कहना है कि डीएम के दफ्तर में उन्हें ‘उचित सम्मान’ नहीं मिला। यहां तक कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं दी गई।
वहीँ बलिया ख़बर से फ़ोन पर बात करते हुए डीएम भवानी सिंह ने बताया ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट में भरम भी फैलाया गया है जिसमें मेरे ऊपर हाथ छोड़ने की भी बात भी कही गयी है जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है’।
वहीँ एक सवाल के जवाब में डीएम न कहा ‘आरोपी व्यक्ति बीजेपी नेता नहीं हैं ये हिस्ट्रीशिटर हैं और पूर्व विधायक राम इक़बाल सिंह के साथ रहते हैं. हाँ इन पर कई संगीन मामले भी दर्ज हैं’।
आप को बता दें की बीजेपी नेता विनोद तिवारी पर बलिया के डीएम भवानी सिंह के दफ्तर में जाकर हंगामा करने का आरोप है। उनके खिलाफ एक रेवेन्यू अधिकारी के साथ हाथापाई, डीएम को धमकाने और उन्हें गाली देने का आरोप भी है।
प्रशासन को उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। प्रशासन का कहना है कि उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इन सबकी जानकारी लेने के लिए ही तलब किया गया था।
आरोप है कि पूछताछ के दौरान बीजेपी नेता भड़क गए और गाली-गलौच पर उतर आए। इसी दौरान उन्होंने एक रेवेन्यू अफसर के साथ हाथापाई भी की। यहां तक कि उन्होंने डीएम को भी धमकी और गाली दी। हंगामा बढ़ता देख डीएम ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, कथित बीजेपी नेता ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि जब वह दफ्तर पहुंचे तो उनके साथ सही सलूक नहीं किया गया। डीएम उनसे अभद्रता के साथ पेश आ रहे थे। यहां तक कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं दी गई। उनका यह भी कहना है कि प्रशासन ने इस मामले में नियमानुकूल कार्रवाई नहीं की।
जानकरी के लिए बता दें की आरोपी विनोद तिवारी पर 12 मुकदमे हैं। थाने से इनके विषय में अपराधिक विवरण मंगाया गया। ग्राम प्रधान के कार्यकाल में भी इनके ऊपर वित्तीय अनियमितता के प्रकरण हैं जिनमें अभी तक वसूली की कार्यवाही नहीं हो पाई है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


