Connect with us

बेल्थरा रोड

बीजेपी ने बलिया के दिनेश गुप्ता को गोरखपुर में दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सह संयोजक

Published

on

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी बीजेपी कर रही है। बलिया के बिल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को गोरखपुर क्षेत्र का व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया गया है। उनकी बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष को गोरखपुर की कमान मिलने से उनके सर्मथक काफी खुश हैं। और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें गोरखपुर क्षेत्र का व्यापार प्रकोष्ठका सह संयोजक बनाया गया है।अपने मनोयनयन पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

कहा कि- क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा जिस भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी गयी है। उस कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करूँगा और अपने कर्तव्य का निर्वहन करूँगा। दिनेश कुमार गुप्ता बिल्थरारोड के आदर्श नगर पंचायत के अध्यक्ष हैं। वो लगातार दूसरी बार यहां से अध्यक्ष बने हैं। पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था, जिसके बाद 2014 में वो बीजेपी में शामिल हो गए। राजनीति में आने से पहले ही वो समाज सेवा का करते आ रहे हैं। उनके मुताबिक, वो राजनीति में समाजसेवा के भाव से आए हैं। उनकी छवि एक धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। दिनेश कुमार गुप्ता को किक्रेट और योग का से भी काफी लगाव है।

दिनेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी से जो भी दिशा निर्देश मिलेगा उसका बखूबी निर्वहन करेंगे और व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक के रूप में पार्टी से लोगों को जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे। चेयरमैन गुप्ता को बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र का व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाये जाने पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओ ने मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। इस खुशी के मौके पर मृत्युंजय गुप्ता ,आलोक गुप्ता,सतीश राव अंजय ,राम मनोहर गांधी,सतीश गुप्ता पंकज मोदी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू राम के कामकाज से आप कितने संतुष्ट हैं, उन्हें दोबारा टिकट मिलना चाहिए या नहीं, और अगली बार किस दल व किस चेहरे को मौका मिले? अपनी राय बलिया ख़बर के इस सर्वे में दर्ज करें

Continue Reading

बेल्थरा रोड

Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा

Published

on

नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।

आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।

आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।

Continue Reading

बेल्थरा रोड

बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल

Published

on

बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!