बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत, BJP नेता ने घायलों को पहुचाया अस्पताल!

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में बाइक और ट्रक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 1 बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तिखमपुर गांव निवासी रजनीश पाठक व सुमित सिंह बाइक से शुक्रवार की देर रात अपने मित्र के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर स्थित बलराम सिंह के डेरा के समीप पहुंचते ही, सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 41 वर्षीय रजनीश पाठक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त बीजेपी नेता और नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए फौरन घायलों को हॉस्पिटल पहुचाया। उसी रास्ते से गुजर रहे वर्मा ने जब देखा की घायल अवस्था में पड़े दो व्यक्ति तड़प रहे हैं तो तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। बीजेपी नेता के इस काम की काफी सराहना हो रही है।

वहीं घायल की गंभीर हालत को देखकर सोनबरसा सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।

Rashi Srivastav

Share
Published by
Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago