एक बार फिर बलिया प्रशासन की किरकिरी, 94 में से मौके पर सिर्फ 8 मामलों का ही हुआ समाधान !

बलिया में एक बार फिर प्रशासन की किरकिरी हुई है। जहां समाधान दिवस पर 94 में से मौके पर सिर्फ 8 का ही समाधान हो सका। इससे पहले मई माह में सिकंदरपुर में हुए समाधान दिवस पर 99 मामले में से प्रशासन सिर्फ 6 मामलों का ही समाधान कर पाया था। आज फिर बांसडीह में  94 में से मौके पर सिर्फ 8 का ही समाधान हो सका।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने शनिवार को बांसडीह में लोगों की समस्याएं सुनी। और फिर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

बता दें जिला अधिकारी के सामने भूमि विवाद, सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, राशन कार्ड और पानी की समस्याएं आईं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी राजस्व से संबंधित विवाद आए वहां पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौका मुआयना करके दोनों पक्षों की बातें सुनने कर समस्या का निस्तारण करें।

साथ ही पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने लोगों के आपसी विवाद, मारपीट और झगड़े से संबंधित मामले को देखा और उसे संबंधित थाने को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी बांसडीह राजेश कुमार, तहसीलदार प्रवीण सिंह,नायब तहसीलदार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Share
Published by
Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 hour ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago