Categories: बलिया

बलिया: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

बलिया के गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइकसवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय अखिलेश शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा निवासी गांव चंदुकि थाना सुखपुरा किसी काम के लिए मोटरसाइकिल से गड़वार जा रहा था। वह गड़वार-बलिया मार्ग पर नारायनपाली गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे अखिलेश बुरी तरह घायल हो गया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ परिजनों को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।  जहां से प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अखिलेश की दो लड़कियां व एक लड़का है। बताया जाता है कि अखिलेश अपने घर पर ही वेल्डिंग करने का काम करता था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी है।

Rashi Srivastav

Share
Published by
Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 day ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago