Uncategorized
इस मशहूर हस्ती का हुआ नि’धन, दिग्ग’जों के साथ साथ पूरे देश में शो’क की लह’र…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली मे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे दिल्ली के एक अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था । जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके निधन के कारण पूरे बिहार में शोक लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के कारण प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान कर दिया गया .

आपको बता दें कि दिल्ली के अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली और 82 साल की उम्र में उन्होने दुनिया को अलविदा कह दिया। बिहार की राजनीति में जगन्नाथ मिश्रा कद्दावर नेताओं में से एक थे । उनका जीवन शानदार तरीके से गुजरा हालांकि इस बीच उन पर चारा घोटाले का आरोप भी लगा। चारा घोटाले में उन्हें दोषी करार दिया गया और 4 साल की सजा भी हुई लेकिन बाद में वह जमानत पर छूट गए ।

देखा जाए तो उनकी उम्र 82 हो चुकी थी और लंबी बीमारी से वह जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय सम्मान के साथ जगन्नाथ मिश्र के अंतिम संस्कार का ऐलान किया है।
डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा ने कॉलेज प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी बाद में वह बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र हे प्रोफेसर बने । एक समय ऐसा आया जब कॉलेज में पढ़ाने के साथ साथ वे भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए । 1975 में वे पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने ।1980 में दूसरी बार एवं 1989 में तीसरी बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों को संभाला ।

आपको बता दें कि वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे हैं आज डॉक्टर मिश्रा का नाम बड़े नेताओं में से जाना जाता है । एक वक्त ऐसा भी आया जब कांग्रेस छोड़कर बे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और जनता दल यूनाइटेड मे भी शामिल हुए । जगन्नाथ मिश्रा के बाद बिहार में कांग्रेस फिर से वैसी ताकत कभी नहीं हासिल कर पाई । आप ऐसा भी कह सकते हैं कि बिहार में कांग्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले जगन्नाथ मिश्रा है
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





