Uncategorized
भोजपुरी फिल्म के इस गाने ने मचाया तूफान, 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आने वाली फिल्म ‘राजा जानी’ का एक गाना रिलीज हो चुका है. भोजपुरी गाना ‘अंखियां लड़ल जबसे’ यूट्यूब पर आने के बाद ही सनसनी मचाना शुरू कर दिया. सिर्फ 24 घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा बार यह वीडियो देखा जा चुका है और अभी भी इसकी रफ्तार जारी है. भोजपुरी फिल्म ‘राजा जानी’ में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट रोल में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास दिखाई दे रही हैं. भोजपुरी की यह जोड़ी इंटरनेट पर काफी कमाल दिखा रही है और इस फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आया था.
फिल्म के इस गाने के अलावा ‘ऐ राजा जानी हमरा चढ़ल जवानी…’ और ‘वीडियो कैमरा वाला…’ भी जल्द ही रिलीज हो सकता है. वेव म्यूजिक पर रिलीज किए गये फिल्म का ट्रेलर लोगों का काफी पसंद आया. यूट्यूब पर रिलीज हुए ट्रेलर को अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है. वह कई जगहों पर तो अपनी बॉडी दिखाते हुए भी नजर आये.
4 मिनट से ज्यादा समय का ट्रेलर दमदार कहानी बयान करती है. इस फिल्म में खेसारी लाल और प्रीति के अलावा देबोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, नीलम और देव सिंह भी अन्य स्टार कास्ट हैं. इस फिल्म के राइटर मनोज कुशवाहा हैं.
फिल्म ‘राजा जानी’ के लिरिक्स प्यारेलाल, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं. फिल्म को लाल बाबू पंडित डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद है. म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा और डांस मास्टर कनु मुखर्जी हैं. यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





