Categories: मनोरंजन

खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी के आॅॅनस्क्रीन रोमांस की धूम, वीडियो वायरल…

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर हंगामा मचा रही है. इनके धमाकेदार डांस का हर कोई दीवाना है. बात भोजपुरी इंडस्ट्री की करें तो इनकी जोड़ी जब भी साथ आती है, तूफान मचा देती है.

फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ में इनका गाना ‘सरसो के सगिया’ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है. बता दें कि इस वीडियो के इंटरनेट पर 54 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. खैर, खेसारी और काजल भोजपुरी सिनेमा के सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक हैं और इसलिए इन्हें लोगों का जमकर प्यार मिलता है.

खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी के साथ ‘हम है हिंदुस्तानी’, ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’, ‘दीवानापन’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘इंतकाम और दुल्हिन गंगा पार के’ जैसी फिल्मों में काम किया है. दोनों ने ‘नागदेव’ और ‘बलम जी आई लव यू’ में भी साथ नजर आए थे.

बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ को रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. ‘सरसो के सगिया’ गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. इस गाने की लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखेे हैं और मधुकर आनंद ने गाने को म्यूजिक दिया है.

फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ में खेसारी और काजल के अलावा रितु सिंह, अवधेश मिश्रा, परमहंस सिंह, संजय पांडेय, आनंद मोहन और करण पांडेय भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago