भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपये का नया नोट जारी करने वाला है। 100 रुपये का ये नया नोट बैंगनी रंग का होगा. आरबीआई ने इसका फोटो भी जारी कर दिया है. इस नोट के पीछे की तरफ गुजरात की मशहूर रानी की वाव (बावड़ी) की तस्वीर बनी हुई है जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है.
पहली बार देश में किसी नोट पर रानी की वाव को जगह दी गई है. गुजरात की वाव या बावडी वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है. ये नोट बैंगनी या लेवेंडर रंग में बना दिख रहा है.
100 रुपये का यह नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में जारी होगा. इस नोट के डिजाइन को पुराने 100 रुपये के नोट के आस-पास ही रखा गया है.
इस बैंक का डाइमेंशन 66mm x 142 mm है. इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि 100 रुपये के पुराने जितने भी नोट हैं, वे भी चलन में बने रहेंगे.
बताया जा रहा है कि अगस्त के आखिर तक ये नोट बाजार में आ जाएगा. इस नोट की खासियत यह है कि ये होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर मिल के स्वदेशी पेपर और स्याही पर छप रहा है. नए नोट के बारे में बीएनपी प्रबंधन कुछ भी बोल नहीं रहा है. इसी प्रेस में पांच सौ और दो हजार रूपए के नए नोट भी छापे गए थे.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…