Categories: देश

कंपनी ने कबूला, EVM में लगा था रिमोट से कंट्रोल होने वाला सॉफ्टवेयर

भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर हमेशा से बवाल होता रहा है लेकिन इस बार बवाल अमेरिका में होने वाला है। अमेरिका की इलेक्शन सिस्टम एंड सॉफ्टवेयर (ES&S) नाम की कंपनी ने कबूल किया है कि उसकी ईवीएम में एक ऐसा सॉफ्टवेयर था जिसके जरिए मशीन को रिमोट के जरिए हैक किया जा सकता था। बता दें कि ईवीएम बनाने वालों कंपनियों की लिस्ट में इलेक्शन सिस्टम एंड सॉफ्टवेयर (ES&S) का नाम सबसे ऊपर आता है।

कंपनी ने अमेरिकी सेनेटर रॉन वाइडेन दिए एक पत्र में कहा है कि साल 2000-2006 के बीच बेचे गए ईवीएम में pcAnywhere नाम का एक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया था जिसके जरिए ईवीएम को रिमोट से हैक किया जा सकता है। मदरबोर्ड नाम की एक वेबसाइट की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है और इसके पास वह पत्र भी है जिसमें कंपनी ने जवाब दिए हैं। बता दें कि 2006 में अमेरिका में हुए चुनाव में 60 फीसदी मशीन इलेक्शन सिस्टम एंड सॉफ्टवेयर (ES&S) ने ही दिए थे।

कंपनी के जवाब के मुताबिक रिमोट के जरिए मशीन को हैक करने वाला यह सॉफ्टवेयर वोटिंग मशीन के बजाय इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम टर्मिनल में था जिसका इस्तेमाल वोटिंग मशीन को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है, हालांकि कंपनी ने कहा है कि pcAnywhere सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल 2007 में बंद कर दिया गया था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक pcAnywhere सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड हैकर्स ने उड़ा लिए थे और 2012 तक इस्तेमाल किए। हालांकि इस कंपनी की ईवीएम का भारत में होने वाले चुनाव में इस्तेमाल नहीं होता है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago