बलिया में तोड़ी गई आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों ने किया सड़क जाम

बलिया में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. अज्ञात लोगों ने गुरुवार की सुबह गड़वार थाना क्षेत्र में लगी डॉक्टर भीम राव आंबडेकर की एक प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी. प्रतिमा छतिग्रस्त करने की जानकारी जैसे ही गाँव वालों  को मिली उन्होंने उग्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते ने गड़वार नगरा मार्ग को जाम किया.

 

घटना जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव की है.  बलिया के पुलिस  अधीक्षक एस. पी. गांगुली ने बताया कि गुरुवार को तड़के अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी.

प्रतिमा की अंगुली तोड़ी गई है. हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि प्रतिमा की अंगुली और नाक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. गांगुली ने कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ग्राम प्रधान, चौकीदार व अन्य लोग जिम्मेदार होते हैं. इस घटना के संबंध में ग्राम प्रधान, चौकीदार व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक एस. पी. गांगुली ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद भी हालात नियंत्रण में हैं. कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.

बता दें कि बीते कई महीनों से लगातार बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों को छतिग्रस्त किया जा रहा है. इसके वावजूद सरकार कोई भी ऐसा सख्त कदम नहीं उठा पा रही है जिससे आपसी वैमनस्यता के यह काम न हों. पूरे प्रदेश में अब तक इस तरह की कई घटना हो चुकी है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago