बलिया में तीन शातिर डकैत गिरफ्तार, कई घटनाओ का खुल सकता है राज !

पुलिस ने तीन शातिर डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश पकड़ी व भीमपुरा थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।.

पकड़ी गांव में चार जुलाई की रात फौजी के घर हुई डकैती की घटना में पुलिस ने 10 जुलाई को चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस घटना में शामिल कुछ लुटेरे फरार हैं।

मामले की छानबीन में पुलिस ने मंगलवार को डकैती की घटना में शामिल उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर निवासी बिजली उर्फ बंटी नट को कसेसर चट्टी से पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद एसओ भीमपुरा यादवेंद्र प्रसाद पांडेय व पकड़ी एसओ सुभाष चंद यादव ने संयुक्त रूप से रोहतास (बिहार) जिले के विक्रमगंज निवासी मुन्ना नट व सोनू नट को बिहार पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया।

बुधवार को एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने आरोपितों से पूछताछ करने के बाद बताया कि पकड़े गये तीनों बदमाश 24 फरवरी 2017 को भीमपुरा व पकड़ी में हुई डकैती की घटनाओं में शामिल थे। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago