Uncategorized
भारत में मुस्लिम आबादी को लेकर आंकड़ा आया सामने, वृद्धि दर देख नहीं हो रहा यकीन…
जब किसी की मुखालिफत की जाती है तो वह चीज धीमे-धीमे दबती हुई चली आती है लेकिन इस्लाम एक ऐसा धर्म है जिसकी लाख मुखालिफत के बाद और लाख बादनामिया करने की कोशिशों के बाद भी यह और बढ़ता हुआ चला जा रहा है आज दुनिया में सबसे तेजी से फैलने वाला धर्म इस्लाम है कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में इस्लाम को मानने वाले लोगों की संख्या इस दुनिया में सबसे ज्यादा होगी लोग रोज न जाने कितनी तादाद में मुसलमान हो रहे हैं इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश उरूज पर है लेकिन लोगों की यह कोशिश नाकाम होती हुई नजर आ रही है।

आज दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिश्चियनिटी को मानने वाले लोग हैं यानी कि क्रिश्चियन(इसाई) की संख्या इस दुनिया में सबसे ज्यादा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि साल 2050 तक इस दुनिया का नक्शा बदल जाएगा इस दुनिया में इस्लाम के मानने वाले सबसे ज्यादा हो जाएंगे वर्ल्ड रिलीजन डाटा बेस और प्यू रिसर्च सेंटर ने खुलासा किया है कि 2050 तक दुनिया में इस्लाम को मानने वाले की संख्या सबसे ज्यादा होगी इस्लाम धर्म दुनिया में पहले नंबर पर आ जाएगा।

इसी के साथ आपको बता दें कि 2050 तक भारत में भी मुसलमानों की आबादी ज्यादा हो जाएगी यहां पर हिंदू ज्यादा रहेंगे लेकिन मुसलमान की संख्या भी ज्यादा होगी आज दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में रहते हैं उसके बाद भारत में सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई चली जा रही है 2050 में यह दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे

दोस्तों रिपोर्ट के अनुसार मुसलमानों की इतनी ज्यादा संख्या होने की वजह कोई विशेष कारण नहीं है बल्कि यह प्राकृतिक नजर आ रहा है।आपको बता दें कि रिपोर्ट ने 2010 से 2015 तक के मुस्लिम बच्चों पर अध्ययन किया है जिसमें उन्होंने पाया कि पैदा होने वाले मुसलमान बच्चे की मृत्यु की संख्या बहुत कम है यानी और धर्म को मानने वाले लोगों के बच्चों की मृत्यु की संख्या ज्यादा है बल्कि मुसलमानों के बच्चों की मृत्यु की संख्या कम है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





