Connect with us

बलिया

बेल्थरा रोड विधायक ने की ऊर्जा मंत्री और जल शक्ति मंत्री से मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Published

on

बेल्थरा रोड विधायक हंसू राम अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

विधायक हंसू राम ने लखनऊ में प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री सिंह ने बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पुल और पुलिया का निर्माण, विधानसभा के सभी नहर पटरियों व पुलों के नव-निर्माण की मांग की। साथ ही बेल्थरा रोड के विकास पुरुष स्वर्गीय शारदानंद अंचल जी के गांव पशुहारी में जल आपूर्ति के लिए ओवर हेड टैंक की उपलब्धता का आग्रह किया। इसके अलावा क्षेत्र की नहरों की साफ सफाई व किसानों के लिए समुचित जल व्यवस्था का मांग पत्र सौंपा।

विधायक ने प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति, असमय कटौती, लो वोल्टेज व रोस्टर के अनुरुप आपूर्ति न होने से परेशानी होती है। इसके अलावा क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर, कसौंदर में 33 KVA विद्युत उप केन्द्र का निर्माण कार्य पूरा करने, सोनाडीह उप केन्द्र का निर्माण कार्य प्रारंभ करने और बाराडीह में 132KVA के पारेषण बिद्युत उप केन्द्र के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

जिसपर मंत्री शर्मा ने इस कार्ययोजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही बेल्थरा रोड को नगर पंचायत से परिसीमन कर नगर पालिका परिषद करने एवं नगर में जल निकासी की व्यवस्था करने, नाले से अतिक्रमण हटाने, शहरी विकास योजना से निर्मित आवासों को गरीबों को आवंटित करने की भी मांग की।

बेल्थरा रोड के ग्रामीण इलाकों के मार्गो व पुलों का चौड़ीकरण व जर्जर मार्ग का नव-निर्माण कराने की मांग की जिससे मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों व लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं, विधायक ने फोन पर बताया कि दोनों मंत्रियों ने जल्द ही मार्गो के निर्माण व चौड़ीकरण का भरोसा दिलाया है।

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!