Uncategorized
अब नहीं जाना होगा रसड़ा, बिल्थरारोड को जल्द मिलेगा सीओ दफ़्तर
बिल्थरारोड सीओ कार्यालय का निर्माणकार्य शुरू हो गया है. आपको बता दें कि बलिया के सातवें सीओ सर्किल के रूप में सृजित होने से लोगों को भी काफी आसानी मिलने वाली है. यूँ यो रसड़ा से अलग होकर 1994 में बिल्थरारोड तहसील बना तो दिया गया था लेकिन इसके बाद भी सीओ सर्किल रसड़ा ही रहा. ऐसे में लोगों को ख़ासा परेशानी होती थी. हालाँकि अब ऐसा नहीं होगा और बिल्थरारोड को अपना सीओ सर्किल मिल गया है.
वहीँ सीओ कार्यालय बनाने के लिए सर कार की तरफ से पहली क़िस्त के रूप में पचीस लाख रूपये मिले हैं. यह जो नया सीओ कार्यालय बन रहा है,उसका एरिया है 13 सौ स्क्वायर फीट. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा. बताया जा रहा है कि नए सीओ कार्यालय के निर्माण में चालीस लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है और इसकी पहली क़िस्त भी जारी हो चुकी है. 13 सौ स्क्वायर फीट में बने नए इस कार्यालय में चार कमरे होंगे.
इसी कड़ी में सीओ स्टेनो कार्यालय, आगंतुक कक्ष, रिकार्ड रूम, बरामदा और पोर्च का काम भी होना है. उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने यह जानकारी दी है. इसके अलावा चैनपुर गांव में ही सोनाडीह पुलिस चौकी का भी निर्माण किया जाना है. शासन द्वारा इसके निर्माण की स्वीकृती मिल चुकी है.
इस चौकी की वजह से बिल्थरारोड में आने और नदी के रास्ते पर होने वाले अप राध पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा. वहीँ इसके लिए विधायक धनंजय कन्नौजया ने सीएम योगो को धन्यवाद कहा है. उम्मीद की जा रही है कि निर्माण कार्य होने के साथ साथ ही इसकी दूसरी क़िस्त भी जारी हो जाएगी और काम अपने गति से चलता रहेगा. बता दें कि जल्द से जल्द इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





