Connect with us

featured

बलिया के जिला अस्पताल का हाल- ‘हड्डी टूटी तो आपका नहीं होगा इलाज’

Published

on

बलिया डेस्क:  बलिया में यदि किसी वजह से आपकी हड्डी टूट जाए और आप सोच रहे है कि जिला अस्पताल में जाने के बाद आपका सटिक  इलाज़  हो जाएगा तो सावधान हो जाइए. जिला अस्पताल आने के बाद आपको सिर्फ पेन कीलर डायलोना इंजेक्शन देने के बाद सीधे प्लास्टर चढ़ाने के लिए बाहर भेज दिया जाएगा. जो सक्षम है वह तो इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों के इशारे पर संबंधित नर्सिंगहोम में जाकर प्लास्टर चढ़वा कर उपचार करा ले रहे हैं, लेकिन गरीब बेचारा मारे-मारे फिरने को विवश है या फिर दूसरे के पास हाथ फैलाने के लिए मजबूर. जिला अस्पताल में सोमवार कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, दो मरीज फ्रैक्चर की शिकायत लेकर बड़े ही उम्मीद से अस्पताल में सटिक उपचार कराने आए थे, लेकिन उसे तब निराशा हाथ लगी जब उसे सिर्फ इंजेक्शन देकर पर्ची लिखने के साथ बाहर भेज दिया गया.

270 की जगह दवा लेकर एक हजार रुपये बैठ गया खर्च

फेफना थाना क्षेत्र के मलकपुरा निवासी शेरू पुत्र हफीज सोमवार की सुबह अपनी अपाची बाइक से अपनी लड़की को बैठाकर कहीं जा रहा था, अभी गड़वार रोड से सुखपुरा की तरफ आगे ही बढ़ा था कि बाइक असंतुलित हो गयी. जिससे शेरू और उसकी लड़की दोनों गिर गई. लड़की को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन शेरू की पैर में गहरी चोटें. आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे डायलोना इंजेक्शन देने के बाद पर्ची लिखकर छोड़ दिया गया. चूंकि परिजन साथ में थे तो आनन-फानन में सबंधित नर्सिंगहोम में जाकर प्लास्टर आदि चढ़वाने के साथ सटिक उपचार करा लिया. पूछने पर पीड़ित ने बताया कि अस्पताल में 270 रुपये में हो जाता, लेकिन बाहर कराए प्लास्टर, एक्स-रे तथा दवा आदि लेकर कुल एक हजार रुपये खर्च बैठ गया.

पैसा न होने पर टूटे हाथ जाने को हुए मजबूर

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी मुनटुन वर्मा सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहे थे कि ताड़ के पेड़ से एक टहनी टूटरक उनके दाहिने में हाथ पर गिर गई, पहले तो घरेलू उपचार कराया, जब असहनीय दर्द शुरू हुआ तो जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां इमरजेंसी में बैठै डाक्टर वही डायलोना लगाकर एक गोली देकर पर्ची लिख दिया. मुनटुन वर्मा कुछ पैसा लाए जिससे सिर्फ एक्स-रे भर हुआ, एक्स-रे देखने के बाद डाक्टर ने फिर पर्ची लिखते हुए बाहर एक नर्सिंगहोम में जाकर प्लास्टर चढ़ाने की सलाह देकर छोड़ दिया.

कुछ नर्सिंगहोमों की चांदी ही चांदी

चिकित्सकों द्वारा कुछ चुनिंदा नर्सिंगहोम में ही भेजा जा रहा और हो भी न क्यों, सभी डाक्टरों अप्रत्यक्ष रूप से इन नर्सिंगहोमों से मिले हुए है, बाकी किसलिए ये तो सभी जानते है. ये नर्सिंगहोम जिला अस्पताल के बाहर तथा बलिया-बांसडीह मार्ग पर स्थित है.
इस बारे में जब बलिया खबर ने सीएमएस बीपी सिंह  से बात की तो उन्होंने बताया  लॉक डाउन के कारण ओपीडी व्यवस्था बंद है, रही बात प्लास्टर चढ़ाने की तो संबंधित मरीज सीधे हमसे आकर मिलते हम व्यवस्था करा देते.

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!