बलिया स्पेशल
बलियाः सस्पेंड हेडमास्टर का आरोप, नियम के मुताबिक नहीं दी जा रही सैलरी, भुखमरी से हो सकती है मौ’त
बलिया डेस्क : बैरिया के सोहांव प्राथमिक विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर गंभीर आ रोप लगाते हुए अपने निलंबन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बीएसए ने उन्हें बिना किसी जांच और स्पष्टीकरण के पहले तो निलंबित कर दिया और अब नियमानुसार अर्द्ध वेतन (जीवन निर्वाह भत्ता) भी नहीं दिया जा रहा है।
जिसके चलते उनके समक्ष भुख मरी का संकट खड़ा हो गया है। बलिया ख़बर से बात करते हुए प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि निलंबन आदेश के अनुसार निलंबित कर्मचारी को अर्द्ध वेतन (जीवन निर्वाह भत्ता) दिया जाता है। लेकिन उन्हें ये नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सैलरी 70 हज़ार रुपए थी।
इस हिसाब से 35 हज़ार रुपए उन्हें मिलना चाहिए। लेकिन उनके खाते में निलंबन के बाद से 9 हज़ार से ज़्यादा नहीं आए। उन्होंने बताया कि उनके खाते में कभी 4 हज़ार रुपए तो कभी 9 हज़ार रुपए लगाए जाते हैं। संतोष कुमार के मुताबिक, जनवरी में तो उनके खाते में महज़ एक हजार सात सौ पांच रूपए लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह चलता रहा तो वह बहुत जल्द भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
संतोष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की मौत सदमे से, भूख से या दवा के अभाव में होती है तो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी गण जिम्मेदार होंगे। बता दें कि संतोष कुमार को प्रधानाध्यापक के पद से पिछले साल दिसंबर में निलंबित किया गया था। उनपर विद्यालय में अनुपस्थित रहने और भ्रष्टाचार का आरोप था।
संतोष कुमार ने यहां अपने निलंबन को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसए ने सुविधा शुल्क के लिए उनपर झूठा आरोप लगाकर बिना स्पस्टीकरण के उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनपर लगाए गए आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। वहीँ जब इस पुरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बलिया खबर के फ़ोन का उत्तर नहीं दिया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





