बलिया स्पेशल
बलिया के युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को मिला लाल किले पर विशेष आमंत्रण!
बलिया/नई दिल्ली, 30 जुलाई — बलिया जनपद के लिए गर्व का क्षण है, जब जनपद के मनियर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चोरकैन्ड-मल्हौवाँ निवासी युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को भारत सरकार द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में लाल किले, दिल्ली में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रधानमंत्री युवा लेखक योजना (YUVA) के तहत प्राप्त हुआ है, जिसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।
धर्मराज गुप्ता को प्रारंभ से ही इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की गहराइयों को जानने की जिज्ञासा रही है। वे बताते हैं कि उन्होंने बलिया की अगस्त क्रांति के संदर्भों को बचपन से ही बुज़ुर्गों से सुना, और इसी प्रेरणा से उन्होंने गहन ऐतिहासिक शोध आरंभ किया। उनकी इसी शोध यात्रा का परिणाम बनी पुस्तक “याद करूं तो…1942 बलिया की क्रांति”, जो 2023 के विश्व पुस्तक मेले में प्रकाशित हुई। इस पुस्तक को नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित किया गया और यह भारत के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों के पुस्तक मेलों में प्रदर्शित की गई।
धर्मराज गुप्ता ने लेखन के लिए देश के प्रतिष्ठित पुस्तकालयों—नेशनल लाइब्रेरी (कोलकाता), एशियाटिक सोसाइटी (कोलकाता), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि—में जाकर शोध किया और बलिया के गौरवशाली अतीत को वर्तमान में जीवंत किया।
उनकी लेखनी और दृष्टिकोण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता तब मिली जब उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी आमंत्रित किया गया। राष्ट्रपति ने बलिया की क्रांति गाथा सुनकर गहरा आश्चर्य व्यक्त किया और पुस्तक को पढ़ने की इच्छा भी जाहिर की।
इस अवसर पर धर्मराज गुप्ता ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपनी माता श्रीमती उर्मिला देवी, पिता श्री कन्हैया प्रसाद, तथा परिवार के अन्य सदस्यों को देते हुए बताया कि उनके मार्गदर्शक अशोक पत्रकार, तथा साहित्यिक सहयोगियों—श्री शशिप्रेम देव, उमेश चतुर्वेदी, अरुण सिंह, रियाजउद्दीन अंसारी, शिवजी पांडेय, मोहन श्रीवास्तव एवं आशीष त्रिवेदी—का योगदान उनकी लेखनी की नींव है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बलिया जनपद के वरिष्ठ साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक हस्तियों—जनार्दन चतुर्वेदी, राजेंद्र भारती, कमलेश श्रीवास्तव, डॉ. कादम्बिनी सिंह, नवचंद तिवारी, रामावतार ओझा आदि—में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बलिया केवल क्रांति की धरती नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं की जन्मस्थली भी है जो देश के वैचारिक भविष्य का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
featured
Ballia News- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में नवरात्रि पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सोमवार को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 3 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक झांकी से हुई। बच्चों ने देवी के विविध स्वरूपों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महिषासुर मर्दन का दृश्य, जिसमें माँ दुर्गा के रूप में सजी बालिका ने अपने अभिनय से सभी को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद रामायण से रावण वध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रावण का पुतला दहन भी किया गया, जो समाज में व्याप्त बुराइयों के अंत का प्रतीक बना।
छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंग-बिरंगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पारंपरिक पोशाकों में सजे बच्चों ने संगीत की धुन पर कदमताल कर पूरे वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नन्द और सह-निदेशक सौम्या प्रसाद ने रामायण और नवरात्रि के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हमारी परंपराओं से जोड़ने पर बल दिया।
प्रधानाचार्या अबरी बघेल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा और शिक्षिकाओं — साधना राय, दीपा सिंह और सोनाली गुप्ता — का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अल्प समय में बच्चों को शानदार प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया।

यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, बल्कि बच्चों को भारत की समृद्ध परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम भी बना।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured1 week agoबलिया में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित
-
फेफना2 weeks agoछठ पर्व को लेकर फेफना अमृत सरोवर छठ घाट का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
-
featured2 weeks agoबलिया – छठ पर्व पर सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की सौगात, घाटों तक जगमग हुआ रास्ता !
-
featured3 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में खिला रंगों का संसार, विद्यार्थियों की कला ने जीता दिल
-
बेल्थरा रोड1 week agoBallia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा


