Categories: बलिया

बलिया की अनुभा राय को संगीत जगत में मिला सर्वोच्च युवा पुरस्कार

बलिया। भोजपुरी के पारंपरिक लोकगीतों को आम जनमानस, खासकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में खास भूमिका निभा रहीं युवा लोक गायिका अनुभा राय को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार-2019 से नवाजा गया है। नयी दिल्ली में बुधवार को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अनुभा को प्रशस्ति पत्र दिया। उनके साथ संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा भी थीं।

बता दें संगीत नाटक अकादमी की ओर से कला जगत में दिया जाने वाला यह सर्वोच्च युवा पुरस्कार है। कोविड के कारण यह पुरस्कार पिछले 3 साल से लंबित था। इस साल सत्र 2019, 20 और 21 के लिए विभिन्न प्रदेशों के 102 युवा कलाकारों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ था।
मूल रूप से बलिया के रूद्रवार निवासी अनुभा अपने परिवार के साथ फिलहाल शहर के ही बहादुरपुर में रहती हैं। भोजपुरी में बढ़ती अश्लीलता और द्विअर्थी गीतों के बीच अनुभा ने पारम्परिक गीतों के साथ लोक विधाओं को अपने गीतों के माध्यम से सींचा। विभिन्न मंचों व सोशल प्लेटफार्म पर उनकी मुहिम लगातार जारी है।

अनुभा की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। चौथी कक्षा में ही संगीत आचार्य गोपाल ने उनकी गायन प्रतिभा को पहचाना और उनको संगीत क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपनी बेटी की प्रतिभा निखारने में अधिवक्ता पिता अजय राय और मां आभा राय ने हर मोड़ पर मजबूती से साथ दिया।
अनुभा ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अरविंद उपाध्याय के सानिध्य में हासिल की। साथ ही प्रयाग संगीत समिति से प्रभाकर की डिग्री ली। बाद में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी) से स्नातक और इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (प्रयागराज ) से परास्नातक किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago