‘बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे खोलेगा विकास के द्वार’

बलिया। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को चितबड़ागांव आने वाले हैं। ऐसे में शुक्रवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव सहित कई भाजपा नेता कार्यक्रम स्थल पहुंचे। और साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा की ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस -वे के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थाओं को 18 महीने का समय दिया गया है। शासन की मंशा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का काम पूरा हो जाए। किसानों की जमीन का मुआवजा सहित लगभग 6 हजार करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे से बलिया संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाएं जुड़ जाएंगी। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे को जोड़ने वाला एक और लिंक एक्सप्रेस- वे भरौली पुल के पास पहुंचेगा। जिससे न सिर्फ बिहार प्रांत दोनों तरफ से जुड़ जाएगा बल्कि किसानों को अपना कृषि उत्पाद महानगरों में भेजने में सुगमता होगी। कृषि उत्पाद का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रीन फील्ड वे एक्सप्रेस के शिलान्यास के समय केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। इस दौरान भाजपा नेता अमरजीत सिंह, समीम अन्सारी, ईओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आर एस नागर अन्य लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago