बलिया
बलिया की बेटी ने प्रदेश स्तर पर नाम रोशन किया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता
बलिया की 13 वर्षीय बेटी ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बलिया निवासी अंशिका केसरी ने सैनिक स्कूल में दाख़िले के लिए आयोजित ऑल इंडिया लेवल पर हुई परीक्षा को पास किया है। इस परीक्षा में देशभर से केवल 11 लड़कियाँ ही उत्तीर्ण हुई हैं। इसमें उत्तर प्रदेश की 2 बेटियाँ शामिल हैं। बाकी लड़कियाँ कर्नाटक, बिहार, आंध्रप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और हरियाणा की है।
बता दें कि अंशिका शिक्षा क्षेत्र सोहांव के अंतर्गत आने वाले पिपरा कला गाँव की रहने वाली हैं। वंशिका के पिता एक किराना दुकान चलाते हैं। पिता गोपाल जी केसरी ने बताया कि हमारी बेटी ने यह जो सफलता हासिल की है उसमें उसकी पढ़ाई के प्रति लगन और उसकी माँ की यह इच्छा थी जो अब इस दुनिया में नहीं रही। पूरे परिवार मे बीते 31 अगस्त की शाम से ही मातम का माहौल था, लेकिन आज बिटिया की इस सफलता ने इस मातम को खुशी में बदल दिया।
इसके साथ पिता गोपाल केसरी ने यह भी बताया कि हमारे दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटी और एक बेटा है बेटा हमारा छोटा है और हमारी बेटी बड़ी है। आज तक हमने बेटी और बेटा में अंतर नहीं समझा है और यह दोनों जिस भी फील्ड में पढ़ाई करना चाहते हैं मैं सपोर्ट करुंगा। अंशिका से जब उसकी शिक्षा को लेकर के बात किया गया तो अंशिका ने बताया कि हमारी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में शुरू हुई। उसके बाद पांचवी तक देवस्थली मे शिक्षा ग्रहण किया, साथ ही बलिया जिले के गुप्ता कोचिंग में 1 साल तक विभिन्न स्कूलों में प्रवेश के लिए तैयारी की।
अंशिका ने बताया कि हमने एक साथ 3 स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा दिया था जिसमें मैंने तीनों में परीक्षा क्वालीफाई कर लिया है। अंशिका ने बताया कि हमारे लिए तीनों विद्यालयों के दरवाजे खुले हैं विद्याज्ञान जो पूरे उत्तर प्रदेश में एक है, दूसरा वनस्थली विश्वविद्यालय जो जयपुर में है और तीसरा है सैनिक स्कूल। हमने आगे की पढ़ाई के लिए इन तीनों विद्यालयों में से सैनिक विद्यालय को चुना है जिससे मैं आगे की पढ़ाई करुंगी। मेरा दाखिला सैनिक स्कूल बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिये कन्फर्म हो गाया है।
अंशिका जब इन बातों को बता रही थी कि तब उसके दोनों आंखों में आंसू थे और वह अपने माँ को बहुत मिस कर रही थी। अंशिका ने बताया कि हमारे पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा है, लेकिन हमारी माँ आज इस समय इस दुनिया में रहती तो यह हमारी खुशी और भी दोगुनी रहती। हमारी माँ हमेशा कहा करती थी कि हमारी बेटी एक दिन बड़ी अधिकारी बनेगी। आगे की पढ़ाई मै अपनी माँ की इच्छाओं को पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करके करूंगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


