Categories: बलिया

बलिया के सामुदायिक शौचालय पर लगे ताले, ग्रामीण हो रहे परेशान

बलियाः करोड़ों की लागत से पंचायतों में सामुदायिक शौचालल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश सामुदायिक शौचालयों में ताला लटका रहता है और केयर टेकर इसका संचालन कागजों में कर रहे हैं।

केयर टेकरों को हर महीने 9 हजार की राशि मिलती है, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह से नहीं निभा रहे। जिला पंचायत राज विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले के 17 ब्लॉकों में 940 सामुदायिक शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। इसमें से 833 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो गया है। 37 का निर्माण अंतिम चरण में हैं और 70 के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

जिन गांवों में सामुदायिक शौचालय पूर्ण हो चुके हैं, उनके ताले नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण काफी ज्यादा परेशान हैं। सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह के केयर टेकर भी रखे। शौचालयों को खुलने का समय सुबह 5 से 9 और शाम 5 से 8 बजे तक है।

मनियर की जनता ने बताया कि रामपुर पंचायत के उदईपुर में 5 लाख की लागत से 2 साल पहले सामुदायिक शौचालय बनाया गया था, लेकिन आज तक इस सामुदायिक शौचालय का ताला नहीं खुला।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago